PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक आज, हो सकते हैं कई बड़े फैसले
नई दिल्ली। पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज सुबह 10:30 बजे कैबिनेट और सीसीईए की अहम बैठक होने वाली है, जिसमें कई बड़े फैसले लिया जा सकते हैं, मीडिया सूत्रों के मुताबिक आज की बैठक में ईपीएफ, गरीब कल्याण योजना को लेकर कई फैसले लिए जा सकते हैं।

खबर ये है कि एग्रीकल्चर के लिए हुई 1 लाख करोड़ रुपये के फंड पर भी कैबिनेट आज अपनी मुहर लगा सकता है। मालूम हो कि लॉकडाउन में लोगों को कैश की दिक्कत न हो, इसलिए सरकार ने PF का पैसा निकालने की अनुमति दी थी लेकिन वो अवधि केवल 30 जून तक ही थी। 1 जुलाई से यह सुविधा बंद हो गई है ऐसे में हो सकता है सरकार फिर से इस सेवा को लागू कर दे।
गरीब कल्याण अन्न योजना
मालूम हो कि EPF खाते से निकाली जाने वाली राशि अंशधारक के तीन महीने के मूल वेतन और महंगाई भत्ते के योग या उसके खाते में जमा हुई कुल राशि के तीन चौथाई (75 फीसदी) में से जो भी कम हो, उससे अधिक नहीं हो सकती है। साथ ही बैठक में गरीब कल्याण अन्न योजना को भी लेकर बात हो सकती है, गौरतलब है कि इस योजना के तहत मोदी सरकार ने 80 करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन नवंबर तक बांटने का ऐलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications