भाजपा के दो ‘शत्रु’ शत्रुधन सिन्हा-कीर्ति आजाद नपेंगे
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) भाजपा के दो शत्रु शत्रुधन सिन्हा और कीर्ति आजाद दोनों नपेंगे। दोनों ने भाजपा लीडरशिप नाराज है। इन दोनों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर पूर्व आईपीएल कमिश्नर की मदद करने के कथित आऱोप के सवाल पर पार्टी लीडरशिप पर निशाना साधा।
छीछालीदर करवाई
भाजपा लीडरशिप का मानना है कि जब इस संकट के मौके पर पार्टी को एकजुटता दिखानी चाहिए थी तब इन दोनों ने लीडरशिप की छीछालीदर करवाई।
आस्तीन के सांप
दरभंगा से लोकसभा सांसद कीर्ति आजाद ने ट्वीट करके कहा कि आस्तीन के सांप और पत्रकार मिलकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह आस्तीन का सांप कौन है। इस बयान को देकर एक तरह से कीर्ति आजाद ने सुषमा का समर्थन किया।
जेटली विरोधी
जानने वाले जानते हैं कि कभी बिहार के मुख्यमंत्री रहे भगवत झा आजाद के पुत्र कीर्ति आजाद को भाजपा की आतंरिक राजनीति में अरुण जेटली का विरोधी माना जाता है। आजाद दिल्ली क्रिकेट को जब जेटली देख रहे थे तब भी वे जेटली पर प्रत्यक्ष और परोक्ष हमले बोलते रहते थे।
कहने वाले कहते हैं कि उन्हें शिकायत ये है कि उन्हें पार्टी ने मंत्री लायक नहीं समझा। हालांकि वे बिहार से कई बार लोकसभा के चुनाव जीत चुके हैं। वैसे वे दिल्ली विधानसभा के भी सदस्य रहे हैं। कीर्ति आजाद 1983 में विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य थे।
शत्रुधन सिन्हा ने भी ताजा विवाद में सुषमा स्वराज के साथ खड़े दिख रहे हैं। शत्रुधन तो लंबे समय से पार्टी नेतृत्व से खफा है। उनका भी दर्द ये है कि उनकी वरिष्ठता को नजरअंदाज करते हुए उन्हें मोदी सरकार में मंत्री नहीं बनाया गया।













Click it and Unblock the Notifications