'केंद्र LAC मुद्दे पर सदन में 22 महीने से टाल रहा चर्चा, सभापति ने नहीं लिया नोटिस', कांग्रेस ने लगाए आरोप

कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने एलएसी मु्द्दे पर चर्चा को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पिछले 22 महीने से सदन में भारत- चीन सीमा विवाद के मुद्दे पर चर्चा करना चाहती है।

Jairam Ramesh

India-China Issue: भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के लिए एलएसी मुद्दा प्राथमिकता पर है। लेकिन केंद्र इस मुद्दे पर सदन में चर्चा नहीं होने चाहती। जयराम रमेश ने कहा कि पिछले 22 महीनों से भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) विवाद पर सदन में चर्चा को टालने की कोशिश की जा रही है।

भारत- चीन सीमा विवाद लंबे समय से चल रहा है। इसको लेकर दोनों देशों के बीच 16 दौर की वार्ता हो चुकी है। लेकिन हल अब तक नहीं निकला। 17वें दौर की वार्ता के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बीते दिनों आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने कहा था कि पूर्वी लद्दाख में स्थिति स्थिर है, लेकिन अनप्रिडेक्टेबल है। यानी यहां हालात कब बदल जाएं ये कहना मुश्किल है। LAC पर अपनी कार्रवाई का बहुत सावधानी से आकलन करने की जरूरत है। वहीं अब कांग्रेस ने केंद्र सरकार एलएसी विवाद पर सदन में चर्चा को टालने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस एलएसी का मु्द्दा कांग्रेस की प्राथमिकताओं में है। सदन में हम इस पर चर्चा भी चाहते हैं। लेकिन पिछले 22 महीने एलएसी मुद्दे पर चर्चा को टाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र इस मुद्दे पर चर्चा से भाग रही है।

जयराम रमेश ने आगे कहा, " एलएसी मु्द्दे पर चर्चा के लिए हमने राज्यसभा में नोटिस दिया, इसे सभापति ने स्वीकार नहीं किया। हम इसे उठाना जारी रखेंगे। केंद्र 22 महीने से भारत-चीन मुद्दे को टाल रहा है। हमने यह भी सलाह दी कि अगर रक्षा मंत्री बहस नहीं चाहते हैं तो उन्हें विपक्षी नेताओं को जानकारी देनी चाहिए"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+