9 राज्यों के 115 जिलों में बढ़ रहे कोरोना केस, वैक्सीनेशन में तेजी लाने के दिए निर्देश
9 राज्यों के 115 जिलों में बढ़ रहे कोरोना केस, वैक्सीनेशन में तेजी लाने के दिए निर्देश
नई दिल्ली, 20 जुलाई: देश में कोरोना के मामले फिर तेज से बढ़ते नजर आ रहे हैं। केंद्र ने 9 राज्यों के 115 जिलों में COVID-19 स्थिति की समीक्षा की, जिसमें COVID मामलों और पाजिविटी दर में बढ़त देखी गई है। इसके साथ ही टेस्टिंग और कोविड से बचाव के लिए वेक्सीनेशन में कमी को लेकर सचेत भी किया गया है।
केंद्र सरकार ने राज्यों में प्रतिदिन जिले-वार SARI और ILI मामलों की रिपोर्ट और निगरानी करने का आदेश दिया है।

कोरोना से बचाव के लिए सरकार ने बूस्टर डोज के लिए फ्री ड्राइव शुरू की है। इस रिपोर्ट में लोगों के टीकाकरण को लेकर जागरूक ना होने के बात भी कही गई है। इसके साथ ही सरकार ने कहा जिन लोगों ने दोनों डोज लगवा ली है वो कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज एहतियात के लिए जरूर लगवाए। इसके साथ ही लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें।












Click it and Unblock the Notifications