Adani Group पर वित्तमंत्री का बड़ा बयान, कहा- LIC, SBI को फैसले के लिए बाध्य नहीं करता केंद्र

अडानी ग्रुप संकट के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नियामक अपने निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है।

Nirmala Sitharaman

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर अडानी ग्रुप (Adani Group) पर विवाद और शेयरों में गिरावट को लेकर सोमवार एक सवाल के जवाब में बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि नियामक अपने निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं। सरकार उन्हें किसी भी तरीके बाध्य नहीं करती है। केंद्रीय मंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा कि एलआईसी या फिर एसबीआई को हर हफ्ते ये बताया जाए कि वे कौन सी कंपनी चुनें ये संभव नहीं। वे अपने फैसले स्वतंत्र रूप से ले रहे हैं।

अडानी समूह संकट और हिंडनबर्ग विवाद को लेकर सोमवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि एलआईसी और केंद्रीय बैंक अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि भारत में नियामक अपना काम सही तरीके से कर रहे हैं। उन्हें किसी भी फैसले के लिए तैयार रहना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने बात बिजनेस टुडे के कार्यक्रम में कही। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि एलआईसी और एसबीआई के प्रमुखों से सरकार ने विस्तार से वार्ता की। इसके बाद दोनों ने अपने बयान सार्वजनिक रूप से दिए हैं।

Recommended Video

      Gautam Adani मामले को लेकर Congress समेत कई विपक्षी दलों का देशभर में Protest | वनइंडिया हिंदी

      वहीं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की स्थिति के बारे में बोलते हुए, निर्मला सीतारमण ने कहा, "राज्य के बैंकों का मुनाफा समाचार पत्रों में प्रकाशित किया जा रहा है। पिछले 2-3 वर्षों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक दिखा रहे हैं कैसे एनपीए कम हो रहे हैं और उनकी लाभप्रदता बढ़ रही है।" अडानी समूह में निवेश को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्रीय बैंक अपने निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं। कुछ छिपाने वाली बात नहीं है।

      सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निवेश पर विपक्ष की आलोचना का जवाब में वित्त मंत्री ने कहा, "मैं एलआईसी या फिर एसबीआई को हर हफ्ते ये बताऊं कि वे कौन सी कंपनी चुनें ये संभव नहीं। वे अपने फैसले स्वतंत्र रूप से ले रहे हैं।" बता दें कि विपक्ष ने अडानी समूह के शेयरों में हालिया उतार-चढ़ाव एक घोटाला बताया और कहा कि इसमें आम लोगों का पैसा निवेश हुआ है। दरअसल, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां जैसे जीवन बीमा निगम (LIC) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने कंपनी में निवेश किया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+