Census 2027: जाति, कोविड वैक्सीन, कमाई और डिजिटल पहुंच! जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी

Census 2027 40 questions list: जनगणना 2027 को लेकर केंद्र सरकार ने जनसंख्या गणना के दौरान पूछे जाने वाले 40 सवालों की सूची जारी कर दी है। इस बार जनगणना में लोगों से सिर्फ नाम, उम्र और परिवार की जानकारी ही नहीं ली जाएगी, बल्कि जाति, धर्म, शिक्षा, रोजगार, प्रवास और वैवाहिक स्थिति से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे। खास बात यह है कि पहली बार व्यापक स्तर पर जाति की जानकारी भी दर्ज की जाएगी।

इसके अलावा आधार, वोटर आईडी, पासपोर्ट, मोबाइल नंबर, बैंक खातों की संख्या और ड्राइविंग लाइसेंस जैसी जानकारियां भी मांगी जाएंगी। ऐसे में सवाल उठता है कि जनगणना में आखिर कौन-कौन सी जानकारी दर्ज होगी और इसकी प्रक्रिया कैसे चलेगी?

Census 2027 40 questions list

पहली बार जाति की जानकारी क्यों अहम है?

जनगणना 2027 की सबसे बड़ी खासियत जाति से जुड़ी जानकारी का शामिल होना है। लोगों से पूछा जाएगा कि वे अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति से संबंधित हैं या नहीं। इसके साथ जाति का नाम भी दर्ज किया जाएगा। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, लोगों को जातियों की कोई तय सूची देने के बजाय उनकी ओर से बताई गई जाति को दर्ज किया जाएगा। इससे जातिगत आंकड़ों का व्यापक डेटाबेस तैयार होगा।

census 2027 questions list

मातृभाषा और दूसरी ज्ञात भाषाओं के बारे में भी सवाल

जनगणना में लोगों से उनकी धार्मिक पहचान के अलावा राष्ट्रीयता, माता-पिता से जुड़ी जानकारी, मातृभाषा और दूसरी ज्ञात भाषाओं के बारे में भी सवाल होंगे। दिव्यांगता और साक्षरता की स्थिति भी दर्ज की जाएगी। यानी सरकार के पास आबादी की सामाजिक संरचना से जुड़ी पहले से ज्यादा विस्तृत जानकारी होगी, जिसका इस्तेमाल नीतियां बनाने और योजनाओं की जरूरत समझने में किया जा सकता है।

ये भी पढे़ं: Self Enumeration 2027: डिजिटल हुई जनगणना, 2027 में पहली बार खुद कर सकेंगे डेटा एंट्री, क्या है प्रोसेस?

पढ़ाई और डिजिटल साक्षरता भी होगी दर्ज

इस बार शिक्षा को लेकर भी कई सवाल पूछे जाएंगे। व्यक्ति से पूछा जाएगा कि वह अभी किसी शिक्षण संस्थान में पढ़ रहा है या नहीं। इसके बाद उसकी सबसे ज्यादा पूरी की गई शिक्षा और विषय या स्ट्रीम की जानकारी ली जाएगी। साथ ही साक्षरता और डिजिटल साक्षरता की स्थिति भी दर्ज होगी। इससे देश में शिक्षा के साथ डिजिटल पहुंच और कौशल की स्थिति को समझने में मदद मिल सकती है।

नौकरी और रोजगार का भी पूरा हिसाब

जनगणना में यह भी पूछा जाएगा कि व्यक्ति ने पिछले एक साल में कोई काम किया था या नहीं। अगर काम किया है तो उसकी आर्थिक गतिविधि, पेशा, उद्योग, व्यापार या सेवा का प्रकार और कामगार की श्रेणी दर्ज होगी। जो लोग काम नहीं करते हैं, उनके लिए भी अलग सवाल होंगे। उनसे पूछा जाएगा कि वे काम की तलाश में हैं या काम करने के लिए उपलब्ध हैं। इससे रोजगार की स्थिति की तस्वीर सामने आएगी।

ये भी पढ़ें: Census 2027: क्या है सेल्फ-एन्यूमरेशन, कैसे करें रजिस्ट्रेशन? पहली बार डिजिटल जनगणना से खुद भर सकेंगे जानकारी

लोग कहां से आए, इसकी भी जानकारी

प्रवास से जुड़े सवाल भी जनगणना का अहम हिस्सा होंगे। व्यक्ति से उसका जन्मस्थान, पिछला निवास स्थान और वहां से मौजूदा गांव या शहर में आने की वजह पूछी जाएगी। इसके अलावा यह भी पूछा जाएगा कि आखिरी बार प्रवास करने के बाद से वह मौजूदा जगह पर कितने समय से रह रहा है। स्थायी आवासीय पता भी दर्ज किया जाएगा। इससे देश में लोगों के एक जगह से दूसरी जगह जाने के पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी।

महिलाओं और बच्चों से जुड़े सवाल

वर्तमान में विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और अलग रह रही महिलाओं से बच्चों से जुड़ी जानकारी भी ली जाएगी। उनसे पूछा जाएगा कि उनके कितने बच्चे अभी जीवित हैं और अब तक कितने बच्चों का जन्म हुआ है। वर्तमान में विवाहित महिलाओं से पिछले एक साल में जीवित जन्मे बच्चों की संख्या भी पूछी जाएगी। इन सवालों से देश में प्रजनन और परिवार से जुड़े आंकड़ों को समझने में मदद मिलेगी।

कोविड वैक्सीन का स्थान भी पूछा जाएगा

जनगणना के 40 सवालों में कोविड-19 टीकाकरण से जुड़ा सवाल भी शामिल है। लोगों से पूछा जाएगा कि उन्होंने कोविड का टीका कहां लगवाया था। यह सवाल इसलिए भी अलग है क्योंकि जनगणना में स्वास्थ्य से जुड़े डेटा को भी एक खास तरीके से दर्ज किया जा रहा है। इससे टीकाकरण की पहुंच और लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को समझने में आंकड़े मददगार हो सकते हैं।

आधार, मोबाइल और बैंक अकाउंट की जानकारी

जनगणना में कुछ पहचान और वित्तीय जानकारियां भी मांगी जाएंगी। लोगों से मोबाइल नंबर, अगर उपलब्ध हो तो आधार नंबर, वोटर आईडी नंबर और भारतीय पासपोर्ट धारक होने पर पासपोर्ट नंबर पूछा जाएगा। इसके अलावा परिवार के कुल बैंक खातों की संख्या और ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध है या नहीं, इसकी जानकारी भी ली जाएगी। यानी जनगणना का दायरा व्यक्तिगत पहचान और दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी तक भी पहुंच रहा है।

जनगणना कब और कैसे होगी?

जनगणना 2027 दो चरणों में कराए जाने की योजना है। पहले चरण में मकान सूचीकरण और आवास से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी। दूसरा चरण जनसंख्या गणना का होगा, जिसमें फरवरी 2027 में लोगों से 40 सवाल पूछे जाएंगे। हालांकि बर्फबारी वाले कुछ इलाकों में जनसंख्या गणना पहले, 1 से 30 सितंबर के बीच होगी। इसके अलावा 17 से 31 अगस्त तक स्व-गणना यानी सेल्फ-एन्यूमरेशन का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। पूरी प्रक्रिया डिजिटल तरीके से कराने की तैयारी है।

जनगणना 2027 के लिए पूछे जाने वाले 40 सवाल

जनगणना 2027 के दौरान लोगों से उनकी व्यक्तिगत, सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति से जुड़ी जानकारी ली जाएगी। नीचे जनगणना में पूछे जाने वाले 40 प्रमुख सवालों की पूरी सूची दी गई है।

प्रश्न संख्या क्या पूछा जाएगा?
1 व्यक्ति का नाम
2 मुखिया से संबंध
3 लिंग
4 जन्म तिथि और आयु (पूर्ण वर्षों में)
5 वर्तमान वैवाहिक स्थिति
6 विवाह की आयु (पूर्ण वर्षों में)
7 जीवनसाथी का नाम
8 अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / जाति
9 जीवनसाथी का नाम
10 राष्ट्रीयता (घोषित अनुसार)
11 धर्म
12 अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / जाति
13 पिता का विवरण
14 माता का विवरण
15 विकलांगता
16 मातृभाषा और अन्य भाषाएं
17 शैक्षिक योग्यता
18 पिछले एक वर्ष के दौरान कभी काम किया
19 आर्थिक गतिविधि का वर्गीकरण
20 व्यवसाय
21 उद्योग, कारोबार या सेवा का प्रकार
22 काम करने का दर्जा
23 गैर-आर्थिक गतिविधि (सीमांत, अर्ध-सीमांत और गैर-कामगार)
24 काम की तलाश में या उपलब्ध (सीमांत, अर्ध-सीमांत और गैर-कामगार)
25 काम करने की यात्रा का स्थान
26 जन्म स्थान
27 अंतिम निवास स्थान
28 प्रवास का कारण
29 इस गाँव/शहर में प्रवास की अवधि
30 स्थायी आवास का पता
31 वर्तमान में जीवित बच्चों की संख्या (केवल वर्तमान में विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और अलग रह रही महिलाओं के लिए)
32 अब तक जीवित जन्मे बच्चों की संख्या (केवल वर्तमान में विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और अलग रह रही महिलाओं के लिए)
33 पिछले एक वर्ष के दौरान जीवित जन्मे बच्चों की संख्या (केवल वर्तमान में विवाहित महिलाओं के लिए)
34 कोविड-19 टीकाकरण
35 कुल बैंक खातों की संख्या
36 मोबाइल नंबर (यदि उपलब्ध हो)
37 आधार नंबर (यदि उपलब्ध हो)
38 वोटर ID संख्या (यदि उपलब्ध हो)
39 पासपोर्ट नंबर (यदि भारतीय पासपोर्ट धारक हों)
40 ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्धता
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+