VIDEO: बिहार पुलिस का ये रूप देखकर चौंक जाएंगे आप
शराब माफिया की भतीजी की शादी में पहुंचे बिहार पुलिस के जवान रविंद्र कुमार और पुलीन कुमार ने जमकर फायरिंग की।
पटना। बिहार में अपराधियों के हौंसले बुलंद हों या ना हों लेकिन पुलिस के कारनामे ऐसे हैं कि देखकर आप भी चौंक जाएं। मुजफ्फरपुर में पुलिस और शराब माफियाओं का एक ऐसा ही गठजोड़ सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक बीते 23 नवंबर को मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में शराब माफिया सुनील कुमार की भतीजी की शादी थी। सुनील कुमार पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था।
शादी समारोह में बिहार पुलिस के जवान रविंद्र कुमार और पुलीन कुमार भी पहुंचे। इस दौरान जैसे ही दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर आए, रविंद्र और पुलीन ने पहले शराब माफिया के साथ फोटो खिंचाई और उसके बाद अपनी पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी। आप भी देखिए वीडियो:-
#WATCH: Celebratory firing by policemen at a wedding in Bihars Muzaffarpur, who were later suspended for the act. (Mobile footage:23/11/16) pic.twitter.com/ZWUV9lktcz
— ANI (@ANI_news) December 17, 2016
शादी की मस्ती में ये पुलिसवाले भूल गए कि वो सरकारी वर्दी भी पहने हुए हैं। दोनों ने कई राउंड फायरिंग की। मामला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया तो महकमे में हड़कंप मच गया।
इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई के आदेश दे दिए गए। पुलिस ने कई महीनों से फरार चल रहे शराब माफिया को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications