1971 की जंग के बाद पहली बार सीमा पर चलीं इतनी गोलियां
नयी दिल्ली। जम्मू-कश्मीार स्थित अंतरराष्ट्री य सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार गोलीबारी हो रही है। पिछले 15 दिनों में तो सबसे ज्यादा गोलीबारी हुई है। पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलीबारी का आलम ये है कि 1971 की भारत-पाकिस्ताहन जंग के बाद हुई सबसे बड़ी गोलीबारी है।

ये खुलासा किया है बॉर्डर सिक्युीरिटी फोर्स के मुखिया डीके पाठक । बीएसएफ चीफ ने खुलासा करते हुए कहा है कि मैंने 1971 की जंग के बाद ऐसी क्रॉस बॉर्डर फायरिंग नहीं देखी। डीके पाठक ने कहा कि इस बार जितनी फायरिंग हुई है इससे पहले कभी इतनी फायरिंग नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि ऐसे कभी नागरिक इलाकों को इस स्तुर तक निशाना नहीं बनाया गया।
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग का जवाब बीएसएफ ने भी मुंहतोड़ पर दिया है। बीएसएफ ने 16 अगस्तर के बाद से इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें पाकिस्ता न के 8 लोग मारे गए। इसी समयावधि में भारत के 2 नागरिक पाकिस्ता़नी फायरिंग के शिकार बने। गौरतलब है कि बीते दो हफ्ते में पाकिस्तान ने करीब 20 बार सीजफायर का उल्लंतघन किया है।
बीएसएफ चीफ के मुताबिक, यह साफ नहीं हो सका कि इस फायरिंग के पीछे पाकिस्ता न का मकसद क्याए है? इस फायरिंग की वजह से भारत के सीमावर्ती इलाकों में करीब 3 हजार लोग अपने घरों को छोड़कर बंकरों में शिफ्ट होने के लिए मजबूर होना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications