पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, एक जवान घायल
श्रीनगर। पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन लगातार हो रहा है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में स्थिति केजी सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इस उल्लंघन से हुई गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया है।

बीती रात भी सीमा पार से भारतीय सेना पर हमला हुआ था। हालांकि, वो सीजफायर उल्लंघन नहीं था, बल्कि आतंकी घुसपैठ थी। आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस पोस्ट पर फायरिंग की थी।
इस फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया है, जबकि एक अन्य जवान घायल है। इस हमले में एक आम नागरिक भी घायल हुआ है। घायल पुलिसकर्मी को आर्मी अस्पताल पहुंचाया गया है साथ ही इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications