J-K: आरएस पुरा में पाक ने पूरी रात दागे मोर्टार, BSF जवान जितेंद्र कुमार शहीद
जम्मू। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बिल्कुल बाज नहीं आ रहा है, वो लगातार जहां बार्डर पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है वहीं दूसरी ओर उसने बुधवार पूरी रात जम्मू के आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में फायरिंग की है।

इस फायरिंग में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत 6 लोग घायल होने की खबर है, तो वहीं इस फायरिंग में एक BSF कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुमार शहीद हो गए हैं।
- रातभर फायरिंग होने के बाद गुरुवार को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर गोलीबारी रुकी है।
- इस फायरिरंग में बीएसएफ की 14-15 चौकियों को नुकसान पहुंचा है।
आपको बता दें कि आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में मंगलवार से पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की जा रही है, इससे पहले भी पाकिस्तान की ओर से बीएसएफ की चौंकियो को निशाना बनाया गया था, जिसमें भारतीय सेना के दो जवान भी शहीद हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications