सीमा पर पाकिस्तान की फायरिंग में BSF का एक जवान शहीद, 2 नागरिकों की मौत, 11 घायल

पाकिस्तान की ओर से सांबा सेक्टर में की गई फायरिंग में बीएसएफ की 173 बटालियन के जवान हेड कॉन्स्टेबल जगपाल सिंह शहीद गए।

श्रीनगर। सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकतें लगातार जारी हैं। शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के नौशेरा, सांबा, हीरानगर और आरएसपुरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की ओर से सांबा सेक्टर में की गई फायरिंग में बीएसएफ की 173 बटालियन के जवान हेड कॉन्स्टेबल जगपाल सिंह शहीद गए। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में दो भारतीय नागरिकों की भी मौत हुई है। इनके अलावा कम से कम 11 लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें 4 आरएसपुरा, 2 सांबा और 5 लोग हीरानगर सेक्टर में घायल हुए। बीएसएफ भी पाकिस्तानी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

'ऐसा जवाब मिलेगा, पाक याद रखेगा'

'ऐसा जवाब मिलेगा, पाक याद रखेगा'

पाकिस्तानी फायरिंग में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पाक फायरिंग में घायल लोगों से मुलाकात की। घायलों से मिलने के बाद जितेंद्र सिंह ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से ऐसी ही हरकतें करता आया है, लेकिन इस बार उसे ऐसा जवाब दिया जाएगा, जो उसने पहले कभी नहीं देखा होगा। पाकिस्तान की ओर से हो रही भारी गोली बारी को देखते हुए सीमा से सटे गांवों के लोगों को सुरक्षित दूसरी जगह ले जाया गया है।

गुरुवार को भी शहीद हुआ था एक जवान

गुरुवार को भी शहीद हुआ था एक जवान

आपको बता दें कि गुरुवार को भी पाकिस्तान ने आरएसपुरा सेक्टर में ही फायरिंग की थी। पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान हेड कॉन्स्टेबल ए सुरेश शहीद हो गया था। पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन के जवाब में भारतीय जवानों ने भी पलटवार किया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के डीजी केके शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन का हमने भी करारा जवाब दिया। भारतीय जवानों की जवाबी फायरिंग में पाकिस्तान को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

'पाक को चुकानी पड़ेगी कीमत'

'पाक को चुकानी पड़ेगी कीमत'

केके शर्मा ने आगे बताया कि हेड कॉन्स्टेबल ए सुरेश की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। बीएसएफ कभी भी शुरूआत नहीं करती है लेकिन अगर विरोधी खेमा ऐसी नापाक करतूत को अंजाम देता है तो हम जरूर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की गई और आगे भी उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से बुधवार रात में सीमापार से फायरिंग शुरू हुई थी, जिसका भारतीय जवानों ने करारा जवाब दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+