सीजफायर उल्लंघन में एक जवान की शहादत पर बीएसएफ ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

आरएस पुरा (सांबा)। पाकिस्तान अपनी ना-पाक हरकतों से बाज आता नहीं दिख रहा है। एक बार फिर से पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। जम्मू-कश्मीर के आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया, इस कार्रवाई में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। दूसरी ओर से पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन के जवाब में भारतीय जवानों ने भी पलटवार किया है। बीएसएफ की ओर से जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ है। बीएसएफ के डीजी केके शर्मा ने इस बात की जानकारी दी है।

पाकिस्तान ने बुधवार रात किया था सीजफायर का उल्लंघन

पाकिस्तान ने बुधवार रात किया था सीजफायर का उल्लंघन

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के डीजी केके शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन का हमने भी करारा जवाब दिया। भारतीय जवानों ने जवाबी फायरिंग की, इस कार्रवाई में पाकिस्तान को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। बीएसएफ कभी भी शुरूआत नहीं करती है लेकिन अगर विरोधी खेमा ऐसी नापाक करतूत को अंजाम देता है तो हम जरूर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

'सीमापार से हो रही हर गतिविधि पर हमारी निगाहें हैं'

'सीमापार से हो रही हर गतिविधि पर हमारी निगाहें हैं'

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के डीजी केके शर्मा ने कहा कि सीमापार से हो रही हर गतिविधि पर हमारी निगाहें हैं। पाकिस्तान की ओर सीजफायर के उल्लंघन के पीछे कहीं न कहीं उनकी योजना घुसपैठ की कोशिश को कामयाब करने की थी, हालांकि हमारी कार्रवाई से उनकी योजना कामयाब नहीं हो सकी। बीएसएफ की नजरें बॉर्डर पर टिकी हुई हैं, ऐसी स्थिति में पाकिस्तान की कोई भी नापाक हरकत कामयाब नहीं हो पाएगी।

सीजफायर उल्लंघन में बीएसएफ जवान शहीद

सीजफायर उल्लंघन में बीएसएफ जवान शहीद

बीएसएफ के डीजी केके शर्मा ने आगे कहा कि हेड कॉन्स्टेबल ए सुरेश की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की गई और आगे भी उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। बता दें कि सांबा के आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल ए सुरेश शहीद हो गए। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से बुधवार रात में सीमापार से फायरिंग शुरू हुई थी, जिसका भारतीय जवानों ने करारा जवाब दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+