जम्मू कश्मीर: PoK में भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, नीलम घाटी में पाकिस्तानी रेंजर्स को गोलीबारी का दिया जवाब
Recommended Video
LoC पर Indian Army का ऐक्शन, जवाबी कार्रवाई में Two Pakistan Soldiers ढेर। वनइंडिया हिंदी
श्रीनगर। पाकिस्तान सेना की तरफ से भारतीय सेना की पोस्ट्स पर लगातार फायरिंग की जा रही है। पाक सेना पीओके में स्थित नीलम वैली की तरफ से लगातार गोलीबारी कर रही है। सेना की ओर से इस फायरिंग का जवाब दिया जा रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नीलम घाटी में रेंजर्स ने सीजफायर का उल्लंघन कर रहे हैं।

16 दिसंबर से ही एलओसी पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। 16 दिसंबर की रात को एलओसी पर स्थित सुंदरबनी सेक्टर के लालेएली गांव में पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) ने सेना के एक जवान की हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही लगातार दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications