CDS बिपिन रावत बोले- चीन भारत पर साइबर हमला करने में सक्षम, हम कर रहे हैं साइबर डिफेंस सिस्टम को मजबूत

CDS बिपिन रावत बोले- चीन भारत पर साइबर हमला करने में सक्षम, हम कर रहे हैं साइबर डिफेंस सिस्टम को मजबूत

नई दिल्ली: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने बुधवार (07 अप्रैल) को कहा कि चीन टेक्नॉलजी के क्षेत्र में भारत से आगे है। चीन भारत पर साइबर हमला करने में सक्षम है। बिपिन रावत ने कहा कि चीन और भारत में सबसे ज्यादा अंतर साइबर क्षेत्र में ही है और इस कमी को पूरा करने की पूरी कोशिश की जा रही है। विवेकानंदर इंटरनेशनल फांउडेशन के एक कार्यक्रम में बिपिन रावत बोले, ''हमें इस बात का आभास है कि चीन भारत पर साइबर हमला करने में सक्षम है। चीन हमारे सिस्टम्स को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए भारत इस तरह के हमलों से निपटने के लिए साइबर डिफेंस सिस्टम को मजबूत करने की कोशिश में लगा है। हमारी मिलिट्री की साइबर एजेंसियां ये सुनिश्चित करने में लगी हुई है कि अगर ऐसी परिस्थिति होती है तो डाउनटाइम और साइबर अटैक का असर ज्यादा लंबा ना हो।''

Bipin Rawat

Recommended Video

    India China : CDS Bipin Rawat बोले- China India पर Cyber Attack करने में सक्षम | वनइंडिया हिंदी

    सीडीएस बिपिन रावत बोले, चीन साइबर हमलों को शुरू करने और हमारे सिस्टम की बड़ी मात्रा को बाधित करने में सक्षम है। हमने यह सुनिश्चित करने के लिए सशस्त्र बलों के भीतर साइबर एजेंसी बनाई है ताकि इन साइबर हमले के दौरान प्रभाव लंबे समय तक न रहे। यदि हम अपने 3 सेवाओं के संसाधनों को एकीकृत करते हैं तो हम तकनीकी अंतर को दूर कर सकते हैं।

    सीडीएस बिपिन रावत ने कहा, चीन टेक्नॉलजी के क्षेत्र में हमसे बहुत आगे है। वर्षों से चीन ने टेक्नॉलॉजी को बनाने के लिए बहुत सारे फंड का निवेश किया है और इसलिए इस मामले में वो हमसे आगे चल रहे हैं। हम चीन के बराबर आने वाले टेक्नॉलॉजी का विकास कर रहे हैं। लेकिन चीन और भारत में सबसे बड़ा अंतर साइबर के क्षेत्र में है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+