नहीं रहे CDS बिपिन रावत: बेटियों से सिर से उठा माता-पिता का साया, जानिए परिवार में और कौन-कौन
क्या करती हैं बिपिन रावत की दोनों बेटियां
नई दिल्ली। तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर हादसे में भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे ने देश से एक और बहादुर सपूत को छीन लिया। देश उनकी मौत से शोक में हैं। लोग नम आंखों से अपने इस जाबांज सिपाही को अलविदा कह रहे हैं। वहीं बिपिन रावत और उनकी पत्नी की मौत के बाद बच्चों के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है।

बेटियों के सिर से उठा माता-पिता का साया
इस हादसे ने सीडीएस बिपिन रावत की दोनों बेटियों से सिर से माता-पिता का साया छीन लिया है। बिपिन रावत और मधुलिका रावत की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी कीर्तिका रावत, जिनकी शादी हो चुकी हैं, वो मुंबई में रहती हैं। वहीं छोटी बेटी तारिणी रावत दिल्ली में रहकर हाईकोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस करती हैं। बेटियों ने एक हादसे में अपने माता-पिता को खो लिया। परिवार इस हादसे पर विश्वास नहीं कर पा रहा है। दोनों बेटियों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पत्नी मधुलिका रावत की भी मौत
इस हादसे में उनकी पत्नी मधुलिका रावत की भी मौत हो गई है। बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत आर्मी वेलफेयर से जुड़ी हुईं थीं। वो लंबे वक्त से सामाजिक कामों में जुड़ी थीं। 2018 से ही वो आर्मी वुमन वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष भी थीं । बिपिन रावत और उनकी पत्नी के निधन के बाद अब परिवार में दोनों बेटियां हैं, जिनपर सारी जिम्मेदारी आ गई है।

सेना से पुराना नाता
बिपिन रावत का परिवार कई पीढ़ियों से भारतीय सेना से जुड़ा है। उनके पिता लक्ष्मण सिंह लेफ्टिनेंट जनरल के पद से रिटायर हुए। जबकि उनकी मां उत्तरकाशी के पूर्व विधायक किशन सिंह परमार की बेटी थीं। बिपिन रावत ने अपनी पढ़ाई देहरादून से की, जिसके बाद वो एनडीए और फिर आईएमए देहरादून पहुंचें। उन्होंने मेरठ यूनिवर्सिटी से मिलिट्री मीडिया स्ट्रैटजिक स्टडीज में पीएचडी की। उऩ्होने 1978 में सेना ज्वाइंन किया।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications