1 से 15 जुलाई के बीच होगी 10वीं और 12वीं CBSE बोर्ड की परीक्षा

नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजूकेशन ने कक्षा 10वीं और 12वीं के बचे हुए विषयों की परीक्षा कराने की तारीखों का ऐलान कर दिया है। सीबीएसई 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच बोर्ड की परीक्षा कराएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा 1 से 15 जुलाई के बीच होगी। ऐसे में आपको अच्छा अवसर मिलेगा कि आप परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। दरअसल सीबीएसई बोर्ड चाहता है कि कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के बचे हुए विषय की परीक्षा जेईई मेन की परीक्षा से पहले करा ले, इसी के तहत लेना चाहता है। एनआईटी की परीक्षा जुलाई 18 से 23 के बीच हो सकता है। सीबीएसई को कहा गया है कि वह परीक्षा को इससे पहले संपन्न करा ले।

Recommended Video

    CBSE Board Exam: एक से 15 July के बीच होंगे 10th-12th के बचे Exam | वनइंडिया हिंदी
    cbse

    इससे पहले सीबीएसई ने 1 अप्रैल को ऐलान किया था कि वह 90 में से 29 विषयों की परीक्षा कराएगा, जोकि लॉकडाउन की वजह से नहीं हो सकी थी। दिल्ली दंगों की वजह से कक्षा 10 के जिन विषयों की परीक्षा नहीं हो सकी थी, उसे भी कराया जाएगा। कक्षा 12 वीं के बिजनेस स्टडीज, भूगोल, हिंदी मुख्य विषय, हिंदी वैकल्पिक, गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, कंप्यूटर साइंस ओल्ड, कंप्यूटर साइंस न्यू, इंफोर्मेंशन प्रैक्टिस ओल्ड, इंफोर्मेशन प्रैक्टिस न्यू, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी, बायो टेक्नोलॉजी विषयों की परीक्षा कराएगा।

    इसके साथ ही सीबीएसई इस बात पर भी काम कर रही है कि परीक्षा के बाद कॉपियों की जल्द से जल्द जांच की जाए, जिसे मार्च माह में रोक दिया गया था। इसके लिए सीबीएसई ने नया तरीका निकाला है, दरअसल इन तमाम उत्तर पुस्तिकाओं को शिक्षकों के घर पहुंचाया जाएगा ताकि वह इसे जांच सके। जानकारी के अनुसार इन सभी 29 विषयों की परीक्षा संपन्न होने के बाद सीबीएसई परीक्षा का रिजल्ट घोषित करेगा। परीक्षा के परिणाम अगस्त माह के अंत तक घोषित किए जा सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+