CBSE Results 2019: स्मृति ईरानी का बेटा भी पास, केजरीवाल के बेटे के आए कितने नंबर?

नई दिल्ली। सीबीएसई(CBSE) ने 2019 के 12वीं कक्षा के परिणाम(Results 2019) गुरुवार दोपहर को घोषित कर दिए हैं। इस बार भी 12वीं के रिजल्ट में लड़को को पछाड़ते हुए लड़कियों ने बाजी मारी। 12वीं में गाजियाबाद की हंसिका और मुजफ्फरनगर की करिश्मा ने टॉप किया है। वहीं इस साल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) के बेटे पुलकित केजरीवाल और स्मृति ईरानी(Smriti Irani) के बेटे जोहर ने भी 12वीं की परीक्षाएं दी थीं। पुलकित ने 12वीं के एग्जाम में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बेटे ने भी 12वीं में शानदार अंक हासिल किए हैं।

पुलकित ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए

पुलकित ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि, भगवान की कृपा और शुभचिंतकों के आशीर्वाद से बेटे ने सीबीएसई 12 वीं कक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सभी का आभार! पुलकित केजरीवाल दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा सेक्टर-30 के स्टूडेंट हैं। पुलकित ने 10वीं की परीक्षा में भी शानदार प्रर्दशन किया था। पुलकित ने 2017 में 10वीं में 10 सीजीपीए हासिल किए थे। उन्हें इग्लिश, मैथ, साइंस, सोशल साइंस और हिंदी में 10 में से 10 सीजीपीए मिले थे।

मुझे मेरे बेटे जोहर पर गर्व है: स्मृति

यहीं नहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बेटे ने भी 12वीं के एग्जाम में शानदार अंक हासिल किए हैं। स्मृति ईरानी ने लिखा कि, यह बताते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुझे मेरे बेटे जोहर पर गर्व है। वो इसलिए नहीं कि उसने विश्व केम्पो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था बल्कि इसलिए कि उसने 12वीं कक्षा में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। जोहर ने प्रमुख चार विषयों में 91 फीसदी नंबर प्राप्त किए हैं। ये कहते हुए ज्यादा खुशी महसूस हो रही है कि उसने इकोनॉमिक्स में 94 अंक प्राप्त किए हैं। माफ करना पर आज मैं सिर्फ एक मां हूं।

पीएम मोदी ने 12वीं में पास हुए छात्रों को दी बधाई

पीएम मोदी ने 12वीं में पास हुए छात्रों को दी बधाई

वहीं पीएम मोदी ने 12वीं में पास हुए छात्रों को बधाई देते हुए लिखा कि, सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में सफलतापूर्वक पास होने के लिए मेरे सभी दोस्तों को बधाई, उनके द्वारा किए गए प्रयासों के लिए मेरी तरफ से शुभकामनाएं। वहीं उन्होंने अमूल्य सहयोग के लिए उनके पैरेंट्स और अध्यापकों की भी तारीफ की है। आज घोषित हुए 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। पहले दो स्थानों पर पांच लड़कियों ने कब्जा जमाया। इस बार लड़कियों का पास प्रतिशत 88.7% है और लड़कों का पास प्रतिशत 79.4% है। केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 98.54 रहा वहीं सरकारी स्कूलों का प्रतिशत 87% रहा है।

अपने राज्य की विस्तृत चुनावी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+