CBSE 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं की डेटशीट जारी, जानिए किन तारीख में होगा कौन सा पेपर

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बची हुई परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। 10वीं और 12वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच आयोजित की जाएंगी। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आज (सोमवार को) ट्विटर पर 10वीं और 12वीं बोर्ड के बच गए पेपर की डेटशीट जारी की है।

Recommended Video

      CBSE Board Exam: 12वीं और 10वीं की बची बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी | वनइंडिया हिंदी
      CBSE releases date sheet for class 12th board examinations for the remaining papers

      मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखर‍ियाल न‍िशंक ने ट्वीट करते हुए कहा, आप सभी से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं की डेट शीट साझा कर रहा हूं। ये परीक्षाएं केवल उत्तर पूर्वी दिल्ली के विद्यार्थियों के लिए होंगी। मैं आप सभी को आगामी परीक्षाओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। बता दें कि उत्तर पूर्वी में दंगों की वजह से परीक्षाएं टली थीं, इसके बाद कोरोना वायरस के चलते पेपर नहीं हो सके थे।

      सीबीएसई बोर्ड सिर्फ 29 विषयों के लिए ही परीक्षाएं आयोजित करेगा, जो प्रमोशन और अंडरग्रेजुएट कोर्से में एडमिशन के लिए जरूरी होती हैं। बोर्ड की परीक्षाएं सिर्फ 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स को ही देनी होंगी। 10वीं की परीक्षाएं केवल पूर्वी दिल्ली के दंगों से प्रभावित स्टूडेंट्स को ही देनी होगी बाकी दूसरी जगहों के स्टूडेंट्स को 10वीं की बची हुई परीक्षाएं नहीं देनी होंगी।

      10वीं क्लास के लिए हिन्‍दी कोर्स ए, हिंदी कोर्स बी, इंग्लिश कम्युनिकेशन, इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर, साइंस और सोशल साइंस विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएंगी। 10वीं क्लास की नार्थ- ईस्ट दिल्ली में होने वाली परीक्षाओं की डेटशीट कुछ इस तरह से है- पहले पेपर 1 जुलाई को सोशल साइंस का होगा।2 जुलाई को साइंस थ्योरी और साइंस बिना प्रैक्टिकल के होगा। 10 जुलाई को हिंदी कोर्स ए और कोर्स बी का होगा। 15 जुलाई को इंग्लिश कम्यूनिकेटिव और इंग्लिश लैग्वेज और लिट होगा।

      12वीं क्लास के लिए पूर्वी दिल्ली में स्थित स्कूलों में 12वीं क्लास के लिए अंग्रेजी इलेक्टिव - एन, अंग्रेजी इलेक्टिव -सी, इंग्लिश कोर, गणित, इकोनॉमिक्स, बायोलॉजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, फीजिक्स, अकाउंट्स और केमिस्ट्री की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। बाकी देश में कक्षा 12 की परीक्षाएं बिजनेस स्टडी, भूगोल, हिंदी (इलेक्टिव, कोर), होम साइंस, सोशियोलॉजी, कंप्यूटर साइंस (पुराना), कंप्यूटर साइंस (नया) के लिए आयोजित होंगी।

      12वीं की परीक्षाएं भी 1 से 15 जुलाई के बीच होंगी। 1 जुलाई को होम साइंस का पेपर होगा, 2 जुलाई को हिंदी, 3 जुलाई को फिजिक्सर, 4 को एकाउंटेंसी, 6 जुलाई को कैमेस्ट्री, 7 जुलाई को कंप्यूटर और 8 जुलाई को अंग्रेजी का पेपर होगा। 9 जुलाई को बिजनेस स्टडीज, 10 जुलाई को बायोटेक्नॉलजी, 11 जुलाई को जियोग्राफी, 13जुलाई को समाजशास्त्र, 14 जुलाई को राजनीति शास्त्र और 15 जुलाई को नॉर्छ ईस्ट दिल्ली में मैथ, इकॉनोमिक्स, हिस्ट्री और बायोलॉजी का पेपर होगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+