CBSE करने जा रहा है बड़ा बदलाव, 10वीं-12वीं के छात्र जरूर पढ़ें
नई दिल्ली। देश का सबसे बड़ा स्कूल बोर्ड सीबीएसई अब 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को एक साथ आयोजित करने की योजना बना रहा है। सीबीएसई के अनुसार इन दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी जिससे एग्जाम पीरियड कम होंगे और टीचर्स को कॉपियां चैक करने के लिए ज्यादा वक्त मिलेगा। यह योजना बड़े शहरों के टॉप स्कूलों के प्रिंसिपलों ने मिलकर तय की है।


राज्य चुनावों के चलते होती थी परीक्षाओं में देरी
देश भर में सीबीएसई की 18 हजार से ज्यादा संस्थाएं हैं, जो दोनों परीक्षाओं का आयोजन मार्च माह में करती है। वहीं इस बार कई राज्यों में विधानसभा चुनावों के कारण परीक्षाएं देरी से शुरू हुई थी। ये परीक्षाएं अलग-अलग टाइम टैबल होने के कारण करीब 45 दिनों तक चलती है।

एक ही दिन शुरू होगी 12वीं और 10वीं की परिक्षाएं
आपको बता दें कि इस नई योजना के अनुसार अब 12वीं और 10वीं की परिक्षाएं एक की तारीख से शुरू होगी। जिसमें 12वीं की परीक्षाएं मॉर्निंग शिफ्ट में, वहीं 10वीं की परीक्षाएं दोपहर की शिफ्ट में चलेगी। इससे पहले सीबीएसई की परीक्षाएं दोपहर में आयोजित नहीं की जाती थी।

मई में घोषित होगा परिणाम
सीबीएसई के अनुसार इस नई नीति से स्कूल टीचर्स को कॉपियां चैक करने में अधिक समय मिलेगा जिससे तय समय में मई माह में ही परिणाम घोषित करने में आसानी होगी। इस बार करीब 10 लाख छात्रों ने 12वीं की परीक्षाएं दी थी।












Click it and Unblock the Notifications