CBSE Paper Leak: कड़कड़डूमा कोर्ट ने 3 अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा
cbse,court,police,arrest,india,सीबीएसई,कोर्ट,पुलिस,गिरफ्तार,भारत
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) पेपर लीक मामले में गुरुवार को दिल्ली कड़कड़डूमा कोर्ट ने तीन अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 4 अप्रैल को, केंद्र ने परीक्षाओं के संचालन की जांच करने के लिए एक पैनल का गठन किया था और उसी को उपायों ढूंढ़ने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले 1 अप्रैल को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने भांडाफोड़ करते हुए कहा था कि पेपर लीक में दो शिक्षक और कोचिंग मालिक शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि बोर्ड के पेपर को परीक्षा से पहले ही खोल दिया गया और इसकी तस्वीर को क्लिक करके कोचिंग के मालिक को भेजा गया। कोचिंग सेंटर ने इस पेपर को तमाम बच्चों को बांटा। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट सीपी ने कहा था कि दो शिक्षकों व एक ट्यूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें पुलिस की रिमांड में भेज दिया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया था कि पेपर के बंडल को समय से पहले ही 9.15 बजे खोल दिया गया था। जिसके बाद इसकी तस्वीर को मोबाइल फोन से क्लिक किया गया और कोचिंग सेंटर को भेज दिया गया।
वहीं पुलिस का कहना है कि पेपर को हाथ से लिखकर भी लीक किया गया है, जिसकी हम जांच कर रहे हैं कि आखिर कैसे हाथ से लिखकर पेपर को लीक किया गया। पुलिस ने इस मामले में सभी मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में कोचिंग सेंटर के मालिक और दो शिक्षकों को गिरफ्तार किया है, जिन्हे पुलिस ने पेपर लीक का जिम्मेदार बताया है।












Click it and Unblock the Notifications