पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर CBSE ने दी बड़ी अपडेट, इन दो क्लास की बदलेगी किताब
सीबीएसई ने स्कूलों के पाठ्यक्रम को लेकर सफाई जारी किया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजूकेशन की ओर से कहा गया है कि किसी भी क्लास के पाठ्यक्रम में मौजूदा सत्र में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कक्षा 3 और 6 को छोड़कर किसी भी क्लास के पाठ्यक्रम और करिकुलम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सीबीएसई की ओर से जो अपडेट जारी की गई है उसमे कक्षा 9 से 12वीं तक के करिकुलम गाइडलाइन की महत्ता पर जोर दिया गया है। इसमे शैक्षणिक सामग्री, परीक्षा पाठ्यक्रम, सीखने के परिणाम, अभ्यास आदि को लेकर दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

बोर्ड की ओर से कहा गया है कि कक्षा 3 और 6 नई टेक्स्टबुक को एनसीईआरटी की ओर से जारी किया जाएगा। सीबीएसई कक्षा 9 से 12 तक के लिए सिलेबस, लर्निंग मैटिरियल जारी करता है।
बोर्ड की ओर से तमाम स्कूलों को स्पष्ट किया गया है कि वह अपनी कक्षाओं में पहले की पाठ्य पुस्तकों का इस्तेमाल जारी रखें। इससे पहले 22 मार्च को भी बोर्ड की ओर से इस बाबत निर्देश दिए गए थे।
इस पत्र का हवाला देते हुए सीबीएसई ने कहा कि पाठ्यक्रम और पुस्तकों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा। नया सत्र 2024-25, 1 अप्रैल से शुरू हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications