SC/ST छात्रों को बड़ी राहत,नहीं देनी होगी CBSE की बढ़ी हुई परीक्षा फीस
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाल ही में 10वीं और 12वीं की परीक्षा फीस में बढ़ोतरी की घोषणा की। CBSE ने एससी/एसटी छात्रों की परीक्षा फीस में 24 गुना बढ़ोतरी की और इसे 50 रुपए से बढ़ाकर सीधा 1200 रुपए कर दिया, लेकिन दिल्ली के एससी/एसटी छात्रों को बड़ी राहत मिली है।

गौरतलब है कि सीबीएसई ने एससी और एसटी वर्ग के छात्रों का परीक्षा शुल्क 50 रुपए से बढ़ाकर 1,200 रुपए कर दिया है। वहीं सामान्य श्रेणी के छात्रों का परीक्षा शुल्क 750 रुपए से बढ़ाकर 1,500 रुपए कर दिया। सीबीएसई की नई अधिसूचना के मुताबिक एससी/एसटी छात्रों को पांच विषयों के लिए 1,200 रुपए और अतिरिक्त विषय के लिए प्रति विषय 300 रुपए का शुल्क चुकाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications