CBSE ने 12वीं के परिणाम को अंतिम रूप देने की समय सीमा 25 जुलाई तक बढ़ाई
नई दिल्ली, 21 जुलाई : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा के परिणाम को अंतिम रूप देने की समयसीमा बढ़ा दी है। इससे पहले बोर्ड ने स्कूलों को 22 जुलाई तक अंकों को अंतिम रूप देने के लिए कहा था। अब इसे बढ़ाकर 25 जुलाई कर दिया गया है। सीबीएसई की ओर से जारी लेटर में बताया गया है कि बारहवीं कक्षा के परिणाम को अंतिम रूप देने की अंतिम तिथि 22 जुलाई से तीन दिन बढ़ाकर 25 जुलाई (शाम 5 बजे) कर दी गई है।
Recommended Video

बोर्ड ने स्कूल प्राचार्यों को लिखे अपने पत्र में कहा कि अभी तक यह देखा गया है कि स्कूल पूरी क्षमता के साथ अपने डेटा को अंतिम रूप दे रहे हैं। हालांकि अंतिम तिथि तेजी से नजदीक आ रही है। इसमें शामिल शिक्षक तनाव में हैं, घबरा रहे हैं और गलतियां कर रहे हैं और इन्हें सुधारने के लिए सीबीएसई को अनुरोध भेज रहे हैं।
इसके साथ लेटर में बताया कि सीबीएसई समय की कमी और स्कूलों और शिक्षकों के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में अच्छी तरह से जानता हैं। इसलिए बोर्ड ने अंतिम तिथि 22 जुलाई से बढ़ाकर 25 जुलाई करने का फैसला किया है। साथ ही कहा कि स्कूल किसी भी अंतिम मिनट की भीड़ से बचने के लिए मॉडरेशन पूरा करके परिणाम इकट्ठा करने की दिशा में काम करना जारी रखें।












Click it and Unblock the Notifications