CBSE Class 12th Result 2019: टॉपर हंसिका की मार्क्सशीट में कहां कट गया एक नंबर?

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड Central Board of Secondary Education (CBSE) ने गुरुवार को 12वीं (CBSE Board Class 12th result ) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। ये पहला मौका है जब CBSE ने भारत के सभी रीजन के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए हैं। सीबीएसई के 12वीं की परीक्षा में दो छात्राओं ने टॉप किया है। इनके नाम हैं हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा, जो कि संयुक्त रूप से टॉपर रही हैं। दोनों ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। आइये जानते हैं 12वीं में टॉप करने वाली हंसिका शुक्ला के एक नंबर किस सब्जेक्ट में कटे हैं। देखिए उनकी मार्कशीट...

डीपीएस गाजियाबाद की छात्रा हंसिका शुक्ला ने किया टॉप

डीपीएस गाजियाबाद की छात्रा हंसिका शुक्ला ने किया टॉप

सीबीएसई बोर्ड 12वीं में टॉप करने वाली हंसिका शुक्ला, डीपीएस गाजियाबाद की छात्रा हैं। उन्होंने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। हंसिका के नंबर्स की बात करें तो उनका एक नंबर सिर्फ अंग्रेजी में कटा है। बाकी पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, मनोविज्ञान और वोकल म्यूजिक में उनके पूरे 100 में से 100 नंबर आए हैं। अंग्रेजी में एक नंबर कटने की वजह से उन्होंने सीबीएसई 12वीं में कुल 500 में से 499 अंक हासिल किए।

हंसिका के साथ संयुक्त रूप से करिश्मा भी हैं 12वीं की टॉपर

हंसिका के साथ संयुक्त रूप से करिश्मा भी हैं 12वीं की टॉपर

हंसिका शुक्ला के पिता का नाम साकेत कुमार शुक्ला, जो कि राज्यसभा में डिप्टी सेक्रटरी हैं। वहीं उनकी मां मीना शुक्ला वीएमएलजी (डिग्री कॉलेज) में शिक्षिका हैं। मीडिया से बात करते हुए हंसिका ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने शिक्षकों को और परिवार को दिया है। हंसिका ने बताया कि उन्होंने 12वीं की परीक्षा के दौरान काफी मेहनत की, हालांकि उन्होंने नहीं सोचा था कि वो टॉप कर जाएंगी।

तीन छात्राएं 12वीं में बनीं सेकंड टॉपर

तीन छात्राएं 12वीं में बनीं सेकंड टॉपर

हंसिका शुक्ला के साथ 12वीं में टॉप करने वाली करिश्मा अरोड़ा, उत्तर प्रदेश के एस.डी.पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर की छात्रा हैं। वहीं तीन छात्राओं ने संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया है और इन तीनों छात्राओं को 498 अंक प्राप्त हुए हैं। निर्मल आशाराम स्कूल ऋषिकेश की गौरांगी चावला, के.वी.राय बरेली की ऐश्वर्या और भव्या एस.के.इंटरनेशनल स्कूल जिंद हरयाणा ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पाया है।

अपने राज्य की विस्तृत चुनावी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+