CBSE की कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार में होगी! जानें कब से लागू होगा ये नया पैटर्न
CBSE 12th board exam twice a year: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12 वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत देने के मूड में है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इन स्टूडेंट्स पर से पढ़ाई का बोझ और तनाव को कम करने के लिए इनकी बोर्ड परीक्षा को एक नहीं बल्कि दो बार में संपन्न करवाने का मन बना लिया है।

जानें कब से लागू हो सकता है ये नया संभावित पैटर्न
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जून 2026 से 12वीं के छात्रों के लिए दूसरी वार्षिक परीक्षा शुरू कर सकता है।
क्यों बदला जा रहा CBSE बोर्ड परीक्षा पैटर्न?
परीक्षा के पैटर्न में बदलाव करने के पीछे बोर्ड की मंशा परीक्षा के तनाव को कम करने के साथ छात्र-छात्राओं को अपना अंक सुधारने का मौका देना भी है।
बता दें वर्तमान समय में सीबीएसई की फरवरी और मार्च माह के बीच में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा होती है। छात्रों के पास एक विषय में सप्लीमेंट्री एग्जाम देने का विकल्प मौजूद होता है। सीबीएसई के बोर्ड परीक्षा के परिणाम मई में घोषित किए जाते हैं। शिक्षा मंत्रालय ने बोर्ड से इस नई परीक्षा संरचना के लिए प्रस्ताव का मसौदा तैयार करने को कहा है, जिसके 2026 में लागू होने की उम्मीद है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बोली थी ये बात
बता दें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान फरवरी माह में इससे संबंधित एक बयान भी दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि 2025-26 से छात्र कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा दो बार दे सकेंगे। यह बदलाव नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 का हिस्सा है।
नई शिक्षा नीति
बता दें मोदी सरकार द्वारा लाई गई नई शिक्षा नीति के अनुसार 21वीं सदी के लिए भारत के एजुकेशन सिस्टम को मॉर्डन बनाना है। वर्ष 2023 में नए स्लेबस स्ट्रक्चर (एनसीएफ) के तहत मंत्रालय ने सालाना दो बार परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस संशोधित ढांचे से छात्र-छात्राओं को साल में दो बार परीक्षा देकर हाई स्कोर हासिल करने का मौका मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications