सीबीएसई 10वीं और 12वीं के रिजल्ट पर क्या बोले मोदी के मंत्री
दिल्ली हाई कोर्ट के सीबीएसई को मॉडरेशन पॉलिसी पर दिए गए उनके निर्देशों के बाद उन्होंने यह बयान दिया है। आपको बता दें कि बुधवार को मानव संसाधन विकास मंत्रालय बैठक भी कर चुका है।
नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) के रिजल्ट को लेकर तारीख पर तारीख बढ़ती जा रही है। छात्र खासा परेशान है क्योंकि कई जगह एडमिशन के डेट निकलते जा रहे हैं। इसी मुद्दे पर हुई एक बैठक के बाद एचआरडी मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ''सीबीएसई जल्द ही नतीजों की तारीख का एलान करेगी। फिक्र करने की जरूरत नहीं है, किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी।''

दिल्ली हाई कोर्ट के सीबीएसई को मॉडरेशन पॉलिसी पर दिए गए उनके निर्देशों के बाद उन्होंने यह बयान दिया है। आपको बता दें कि बुधवार को मानव संसाधन विकास मंत्रालय बैठक भी कर चुका है। इससे पहले कहा जा रहा था कि मॉडरेशन पॉलिसी पर दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे सकती है। ऐसा होने पर सीबीएसई 12वीं की परीक्षाओं के रिजल्ट में देरी हो सकती है।
मॉडरेशन पॉलिसी जारी रहेगी या नहीं, यह पूछने पर जावड़ेकर ने कहा, ''फैसला सीबीएसई को लेना है। ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं, पर अनाप-शनाप नंबर बढ़ाना मंजूर नहीं।'' सीबीएसई चेयरमैन आरके चतुर्वेदी ने कहा, ''हाईकोर्ट के फैसले की स्टडी कर रहे हैं। कोशिश यही है कि रिजल्ट लेट न हो।'' बता दें कि सीबीएसई के साथ 32 अन्य बोर्ड भी पिछले महीने मॉडरेशन पॉलिसी खत्म कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications