CBSE बोर्ड: ऐसे कराएं वेरिफिकेशन, बढ़ सकते हैं आपके नंबर
बहुत से विद्यार्थियों ने इसके लिए आवेदन शुरू भी कर दिया है। इसकी आखिरी तारीख 5 जून है। आइए जानते हैं कैसे कराएं अपनी कॉपी का वेरिफिकेशन।
नई दिल्ली। सीबीएसई के कक्षा 12 के परिणाम रविवार को ही घोषित हो चुके हैं। ऐसे में जिन विद्यार्थियों के परीक्षा में कम नंबर आए हैं या फिर दुर्भाग्य से वह फेल हो गए हैं वे अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच यानी वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बहुत से विद्यार्थियों ने इसके लिए आवेदन शुरू भी कर दिया है। इसकी आखिरी तारीख 5 जून है। आइए जानते हैं कैसे कराएं अपनी कॉपी का वेरिफिकेशन।

ऑनलाइन करें आवेदन
वेरिफिकेशन के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके लिए आपको सीबीएसई की वेबसाइट cbse.nic.in पर जाना होगा। वहां होम पेज पर ही दाईं तरफ दिख रहे Online Application for Verification of Marks and Obtaining Photocopy of Answer Book लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने तीन वैकल्पिक लिंक दिखेंगे, जिनमें से आपको Online Application Submission for Verification/Photocopy of Answerbook पर क्लिक करना होगा।

दें अपनी जरूरी जानकारियां
इसके बाद आपके सामने जो पेज खुलेगा वहां पर आपको अपनी जरूरी जानकारियां देनी होंगी। यहा बाईं तरफ दिख रहे लिंक Apply for Verification - Class 12 पर क्लिक करके अपना रोल नंबर, अपने स्कूल का 5 अंकों का नंबर और अपने सेंटर का नंबर (जो एडमिट कार्ड पर लिखा होता है) डालना होगा। इसके अलावा आपको यहीं पर वेरिफिकेशन के लिए फीस का भुगतान भी करना होगा।

कितनी लगेगी फीस?
सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षा की कॉपी के वेरिफिकेशन के लिए आपको प्रति विषय 500 रुपए का शुल्क देना होगा। यह फीस आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन दे सकते हैं या फिर ई चालान के जरिए बैंक ब्रांच में भी जमा कर सकते हैं। आपको बता दें कि आप सिर्फ एक बार ही आवेदन कर सकते हैं, दोबारा आपके आवेदन को मान्य नहीं माना जाएगा। यह प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो चुकी है और इसके तहत आप 5 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

कैसे मिलेगा वेरिफिकेशन का रिजल्ट?
वेरिफिकेशन के बाद आपका रिजल्ट सीबीएसई की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं, इसके अलावा आपके पते पर स्पीड पोस्ट से एक पत्र भी भेजा जाएगा, जिसमें आपके रिजल्ट की पूरी जानकारी होगी। आपको बता दें कि यह पत्र आपको सिर्फ तभी भेजा जाएगा, जब वेरिफिकेशन के बाद आपके नंबरों में कोई बदलाव होगा। अगर आपके नंबर वेरिफिकेशन के बाद भी पहले जितने ही रहते हैं तो आपको पत्र नहीं भेजा जाएगा।

मंगवा सकते हैं वेरिफिकेशन के बाद फोटोकॉपी भी
अगर आप चाहें तो आप अपनी कॉपी के वेरिफिकेशन के बाद उसकी फोटोकॉपी भी मंगवा सकते हैं। इसके लिए आपको प्रति विषय के हिसाब से 700 रुपए की फीस जमा करनी होगी। फीस का भुगतान वेरिफिकेशन के आवेदन के भुगतान की तरह ही किया जाएगा। हालांकि, अगर आपने वेरिफिकेशन के लिए आवेदन नहीं किया है तो आप फोटोकॉपी के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications