CBSE Board Exam 2026: एग्जाम सेंटर पर जानें से पहले देखें 'ड्रेस कोड' रुल, लड़कों-लड़कियों के लिए क्या है आदेश
CBSE Board Exam 2026 Dress Code: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं। इस बार लगभग 46 लाख छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और चेकिंग में लगने वाले समय को कम करने के लिए बोर्ड ने एक सख्त ड्रेस कोड जारी किया है।
परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए छात्रों को बोर्ड द्वारा तय किए गए पहनावे के नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि रेगुलर और प्राइवेट दोनों तरह के छात्रों के लिए अलग-अलग नियम होंगे। यहां विस्तार से और आसान भाषा में समझिए एग्जाम सेंटर पर जानें से पहले क्या-क्या तैयारी करें...
Dress Code For Boys: लड़कों के लिए क्या है ड्रेस कोड?
लड़कों को सलाह दी गई है कि वे ऐसे कपड़े पहनें जिससे सुरक्षा जांच में आसानी हो। जो छात्र रेगुलर कैटेगरी (स्कूल के माध्यम) से परीक्षा दे रहे हैं, उनके लिए पूरी स्कूल यूनिफॉर्म अनिवार्य है। यूनिफॉर्म साफ और स्कूल के नियमों के अनुसार होनी चाहिए। किसी भी तरह का बदलाव या अतिरिक्त डिजाइन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
प्राइवेट छात्रों के लिए हल्के रंग की साधारण शर्ट या टी-शर्ट पहनने की अनुमति है। गहरे रंग या बड़े प्रिंट वाले कपड़ों से बचें। सादा पैंट या ट्राउजर पहनें। ऐसे कपड़ों से बचें जिनमें बहुत ज्यादा पॉकेट, बड़ी जिप या धातु (Metal) के बटन लगे हों। भारी या हाई-एंकल जूतों के बजाय साधारण चप्पल या सैंडल पहनना सबसे बेहतर है।
CBSE Exam Dress Code For Girls: लड़कियों के ड्रेस के लिए क्या है आदेश?
लड़कियों के लिए नियम लगभग वही हैं, लेकिन कुछ अतिरिक्त सावधानियां जरूरी हैं। किसा भी तरह की ज्वेलरी और कपड़ों को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं। रेगुलर छात्राएं अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में ही परीक्षा केंद्र पहुंचें। वहीं प्राइवेट छात्राएं हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें। बहुत ज्यादा कढ़ाई, सीक्वेंस या भारी डिजाइनर कपड़ों की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ज्वेलरी पर बैन लगा है। परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार के गहने (जैसे- झुमके, नोज पिन, अंगूठी, पायल, चूड़ी, ब्रेसलेट या नेकलेस) पहनकर न जाएं। ये चीजें सुरक्षा जांच में बाधा डालती हैं। हेयर एक्सेसरीज पर भी बैन लगाया गया है। अपने बालों में Metal की हेयर क्लिप या भारी बैंड न लगाएं। साधारण रबर बैंड का उपयोग करें। हाई हील्स पहनने से बचें। फ्लैट सैंडल या चप्पल पहनना परीक्षा के दौरान आरामदायक रहेगा।
CBSE 10th 12th Exam Guidelines: एडमिट कार्ड के साथ ये चीजें हैं जरूरी
ड्रेस कोड के अलावा, छात्रों को इन चीजों का ध्यान रखना होगा:
एडमिट कार्ड और आईडी ले जाना जरूरी है। बिना ओरिजिनल एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी के एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।
स्टेशनरी के लिए केवल Transparent पाउच ही ले जा सकते हैं। जिसमें ही पेन, पेंसिल और ज्योमेट्री बॉक्स ले जाने की अनुमति है।
अपने साथ पानी की बोतल ले जा सकते हैं लेकिन ध्यान रखें कि वॉटर बॉटल पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट होनी चाहिए।
केवल साधारण एनालॉग घड़ी पहनी जा सकती है। स्मार्टवॉच या डिजिटल घड़ी पूरी तरह प्रतिबंधित है।
CBSE Exam Center पर इन गलतियों से बचें
समय का ध्यान: बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सुबह 10:00 बजे के बाद किसी भी छात्र को एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा 10:30 बजे शुरू होगी। ट्रैफिक और चेकिंग को देखते हुए कम से कम 45 मिनट पहले पहुंचें।
प्रतिबंधित गैजेट्स: मोबाइल, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस घर पर ही छोड़ दें। यदि ये पकड़े जाते हैं, तो इसे 'अनफेयर मीन्स' (UFM) माना जाएगा और परीक्षा रद्द की जा सकती है।
शांति बनाए रखें: चेकिंग के दौरान स्टाफ के साथ सहयोग करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि आपको संकट में डाल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications