12वीं की परीक्षा हुई रद्द तो छात्र ने PM से लगाई गुहार, 'फेयरवेल ही करा दो, नेहा को साड़ी में देखना है'

नई दिल्ली, 03 जून। कोरोना महामारी के चलते देश के तमाम उद्योग-धंधे, व्यापार, शिक्षण कार्य बाधित हैं। कोरोना की दूसरी लहर की वजह से एक बार फिर से देश को मुश्किल संकट का सामना करना पड़ा। यही वजह है कि सीबीएसई ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है। सरकार के इस फैसले से देशभर के छात्रों को राहत मिली है, लेकिन कुछ छात्र ऐसे हैं जिन्हें परीक्षा रद्द होने के बाद अलग तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर एक छात्र को इसी तरह की एक समस्या है और उसका सोशल मीडिया पर ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    CBSE 12th Exam 2021: PM Modi से छात्र की अनोखी मांग, 'नेहा को साड़ी में देखना है' । वनइंडिया हिंदी
    पीएम मोदी की पोस्ट पर छात्र का ट्वीट वायरल

    पीएम मोदी की पोस्ट पर छात्र का ट्वीट वायरल

    दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी गई कि छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए 12वीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। पीएम ने पोस्ट करके लिखा भारत सरकार ने फैसला लिया है कि कक्षा 12 सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा को रद्द किया जाए। हमने विस्तृत चर्चा के बाद छात्रों के हित में यह फैसला लिया है। कुकी अग्रवाल नाम के एक छात्र ने प्रधानमंत्री की पोस्ट में एक कमेंट किया। छात्र ने कमेंट करके लिखा, सर फेयरवेल तो करा दो, वो 12 बी वाली नेहा को साड़ी में देखना था।

    लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

    लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

    प्रधानमंत्री के इस ट्वीट पर बड़ी संख्या में छात्रों ने कमेंट किया और प्रधानमंत्री को इस फैसले के लिए शुक्रिया अदा किया। लेकिन कुकी नाम के छात्र का कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। छात्र के इस ट्वीट को 600 से अधिक लोगों ने रीट्वीट किया और तकरीबन ढाई हजार लोगों ने लाइक किया है। छात्र के इस ट्वीट एक यूजर ने लिखा मैं तुम्हारा दर्द समझ सकता हूं, अब कॉलेज में फेयरवेल कर लेना। एक अन्य यूजर ने लिखा कूकी नेहा के पापा कहीं आपके पड़ोस में तो नहीं रहते। जबकि नेहा क्लास 12-बी नाम से से एक ट्विटर यूजर ने लिखा, सॉरी कुकी मैं वैसे भी साड़ी नहीं पहनने वाली थी, मेरा गाउन पहनने का प्लान था।

    कथित व्हाट्सएप चैट वायरल

    कथित व्हाट्सएप चैट वायरल

    यही नहीं व्हाट्सएप पर कथित नेहा और ट्विटर यूजर के बीच बातचीत का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है। जिसमे नेहा कहती है, अगर तुम मुझे साड़ी में देखना चाहते थे तो तुम मुझसे कह सकते थे, अब हर कोई मुझे मैसेज कर रहा है। जिसपर कुकी ने लिखा मुझे क्या पता था कि यह वायरल हो जाएगा। गौर करने वाली बात है कि कक्षा 12 की परीक्षा को रद्द करने का फैसला काफी देर से आया है। लंबे समय से छात्र और अभिभावक परीक्षा को रद्द किए जाने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद पीएम ने छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए परीक्षा को रद्द करने की जानकारी दी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+