CBSE ने परीक्षा शुल्‍क में की 24 गुना बढ़ोतरी, 50 के बदले अब देने होंगे 1200 रुपए

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा शुल्क में भारी बढ़ोतरी की है। सीबीएसई ने एससी/एसटी छात्रों के लिए परीक्षा शुल्‍क 24 गुना बढ़ोतरी कर दी है। एससी और एसटी छात्रों को अब 50 की बजाए 1200 रुपए शुल्‍क देना चुकाना होगा। सीबीएसई ने एससी , एसटी छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा शुल्क में 24 गुना बढ़ोतरी करते हुए इसे 50 रुपए से बढ़ाकर 1200 रुपए कर दी।

CBSE Big Fees Hike, Now SC and ST students pay Rs 1200 for Class 10 and 12 Board Examinations

एससी, एसटी के अलावा बोर्ड ने सामान्य वर्ग के छात्रों के शुल्क में भी दो गुनी बढ़ोतरी की गई है। सामान्य वर्ग के छात्रों को अब परीक्षा शुल्क में 750 रुपए की वजह से 1500 रुपए का शुल्क चुकाना होगा। ये शुल्क छात्रों को पंजीकरण के दौरान चुकाना होता है। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को 9वीं कक्षा में पंजीकरण करवाना होता है। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को 11वीं कक्षा में पंजीकरण करना होता है। इसी दौरान उन्हें पंजीकरण करवाना होता है।

सीबीएसई ने दृष्टि बाधित छात्रों को परीक्षा शुल्क से पूरी तरह से छूट दी है। जो छात्र पंजीकरण के अंतिम तारीख से पहले नई दर के अनुसार परीक्षा शुल्क नहीं जमा करेंगे, उनका पंजीकरण नहीं होगा और वो 2019-20 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। परीक्षा शुल्क के अलावा बोर्ड ने माइग्रेशन फीस में भी बढ़ोतरी की है। माइग्रेशन फीस 150 रुपए से बढ़ाकर 350 रुपए कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+