कोरोना: छात्रों की मदद के लिए सीबीएसई ने जारी किए नए हेल्पलाइन नंबर्स

नई दिल्ली। देश भर में पांव पसारते कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए सभी राज्य की सरकारें युद्ध स्तर पर लगी हैं। देश के कई राज्यों में लॉकडॉउन का ऐलान कर दिया गया है। वहीं कोरोना वयारस के मद्देनजर सीबीएसई बोर्ड ने नए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। स्टूडेंट्स में कोराना वायरस महामारी को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ये नए नंबर जारी किए गए हैं। यह नंबर टोल फ्री नंबर हैं।

CBSE announces new tele helpline numbers on Coronavirus safeguards for students
सीबीएसई के ये नए नंबर सुबह 10 बजे से 1:30 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेंगे। यह हेल्पलाइन मुख्य रूप से छात्रों को उनकी सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के लिए है। इन नंबर्स पर संपर्क कर स्टूडेंट्स कोरोना वायरस से खुद को और दूसरों को बचाने के लिए दिशा निर्देश पा सकते हैं। सीबीएसई के नए नोटिस के मुताबिक बोर्ड साइकोलॉजिकल हेल्पलाइन जारी रहेगी और स्टूडेंट्स 31 मार्च तक 1800-11-8004 पर संपर्क कर सकते हैं।

वहीं सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन (सीबीएसई) ने सभी स्कूलों को ई-पाठशाला शुरू करने का आदेश दिया है। बोर्ड से मिले निर्देश के बाद पटना के कई स्कूल इसकी तैयारी में लग गए हैं। इसके लिए कई स्कूल हर कक्षा के शिक्षकों का वॉट्सएप ग्रुप बना रहे हैं। इस ग्रुप में एक क्लास के 50 से 60 बच्चों को जोड़ा जाएगा। इसमें शिक्षक लेशन और टॉपिक वाइज क्लास का वीडियो बना कर ग्रुप में डालेंगे। जिसके बाद वीडियो से जुड़े जो भी प्रश्न होंगे, उसे स्टूडेंट्स ग्रुप पर पूछ सकते हैं। इसका उत्तर तुरंत शिक्षकों द्वारा दिया जाएगा और इस तरह यह क्लासेस हर दिन चलेंगी।

इससे पहले स्टूडेंट्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं भी 31 मार्च 2020 तक स्थगित कर दी हैं। वहीं आंसर सीट के मूल्यांकन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+