CBSE पेपर लीक मामला: क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया केस, जांच के लिए बनी SIT

नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड के दो पेपरों के लीक होने के मामले की जांच शुरू हो गई। सीबीएसई के रिजिनल डायरेक्टर ने इस मामले में क्राइम ब्रांच में केस दर्ज कराया है जिसके बाद इसकी जांच के लिए एक स्पेशल SIT टीम का गठन किया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि सीबीएसएई के 10वीं और 12वीं के पेपर लीक होने के मामले में दो शिकायत दर्ज किए हैं।

CBSE पेपर लीक मामला: क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया केस, जांच के लिए बनी SIT

क्राइम ब्रांच ने पेपर लीक के जांच के लिए जो एसआईटी गठित की है उसका नेतृत्व ज्वाइंट कमिश्नर करेंगे। बता दें कि सरकार ने इस मामले में आंतरिक जांच के भी आदेश दिए हैं। शिक्षा मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि हमने अब पेपर की सुरक्षा को और कड़ी करने का निर्देश दिया है। अब आधा घंटे पहले सेंटर्स को इलेक्ट्रॉनिक पेपर भेजा जाएगा। सीबीएसई पेपर पासवर्ड प्रूफ होगा। सेंटर पर ही प्रिंट आउट निकालकर छात्रों को एग्जाम पेपर बांटा जाएगा।

सीबीएसई का पेपर लीक होने और दो विषयों (10वीं का मैथ्स व 12वीं का इकोनॉमिक्स) की परीक्षा रद्द कर फिर से कराए जाने के मामले में पीएम मोदी ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से बात कर कड़ी नाराजगी जताई है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने प्रकाश जावड़ेकर से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। गौरतलब है कि पेपर लीक की खबरें आने के बाद बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं के गणित और 12वीं के इकोनॉमिक्स के पेपर को रद्द कर दिया। 12वीं का इकोनॉमिक्स का पेपर 26 मार्च को आयोजित हुआ था और 10वीं का गणित का पेपर 28 मार्च को। इन दोनों पेपरों का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर लीक होने की खबरें आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+