कौन हैं नोएडा की रहने वाली युवक्षी विग, जिनको भी CBSE बोर्ड की 12वीं में मिले हैं 500 में से 500 नंबर

कौन हैं नोएडा की रहने वाली युवक्षी विग, जिनको भी CBSE बोर्ड की 12वीं में मिले हैं 500 में से 500 नंबर

नोएडा, 23 जुलाई: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं के टर्म 2 के रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश की दो छात्रों रीक्षा में 100 पर्सेंटाइल हासिल किए, 500 में से 500 लाई हैं। एक हैं बुलंदशहर की रहने वाली तान्या सिंह, जिन्हें 500 में से 500 नंबर मिले हैं। वहीं दूसरी हैं नोएडा की रहने वाली युवाक्षी विग, जिन्होंने अपने सभी पांच मुख्य विषयों में 100 पर 100 अंक हासिल किए हैं। युवाक्षी विग नोएडा सेक्टर 137 की रहने वाली हैं और वह एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा हैं।

Recommended Video

    CBSE 12th Result 2022: कौन हैं Noida की Yuvakshi जिसे मिले पूरे 500 अंक | वनइंडिया हिंदी | *News
    जानिए कौन हैं युवक्षी विग?

    जानिए कौन हैं युवक्षी विग?

    युवाक्षी विग नोएडा के सेक्टर-137 की रहने वाली हैं। वह 17 साल की हैं। युवाक्षी विग उत्तर प्रदेश के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की छात्र हैं। युवाक्षी विग ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल यानी 500 में 500 अंक हासिल किए हैं। सीबीएसई ने पहले ही घोषणा की थी कि वे इस साल कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए टॉपर सूची जारी नहीं करेंगे। लेकिन यह माना जा रहा है कि जिन्होंने परीक्षा में पूर्ण अंक प्राप्त किए हैं, तान्या सिंह और युवाक्षी विग बोर्ड परीक्षा में हाई स्कोरर हैं।

    इन विषय में 100 नंबर लाई हैं युवाक्षी विग

    इन विषय में 100 नंबर लाई हैं युवाक्षी विग

    युवाक्षी विग ने नोएडा के एमिटी स्कूल में अपनी पढ़ाई पूरी की और सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2022 में अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान और पेंटिंग के पेपर में 100 में 100 नंबर लाई हैं। रिजल्ट के आने के बाद से ही युवाक्षी विग काफी खुश हैं। युवक्षी ने अपने स्कूल के शिक्षकों, दोस्तों और परिवार के साथ मिठाई बांटकर अपनी खुशी मनाई है।

    युवाक्षी विग को नहीं था यकीन इतने नंबर लाएंगी वो

    युवाक्षी विग को नहीं था यकीन इतने नंबर लाएंगी वो

    इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए युवाक्षी विग ने कहा, ''मुझे पता था कि मुझे इतने अच्छे अंक मिलेंगे क्योंकि मेरी परीक्षा अच्छी रही लेकिन मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि मुझे 100% अंक मिलेंगे। परीक्षा देने के बाद मेरी यही फीलिंग थी।'' युवाक्षी विग ने कहा, ''मैं वास्तव में इसकी उम्मीद नहीं कर रही था। मैंने अपना सारा ध्यान इस बात पर लगा दिया था कि मैं बस अपना बेस्ट दूं।''

    भविष्य में क्या करना चाहती हैं युवाक्षी विग

    भविष्य में क्या करना चाहती हैं युवाक्षी विग

    अपनी भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए युवाक्षी विग ने कहा कि वह दिल्ली विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में डिग्री हासिल करना चाहती हैं। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी (नोएडा क्षेत्र) पीयूष शर्मा ने कहा, ''गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) कक्षा 12वीं के छात्र युवाक्षी ने नोएडा में एक पूर्ण स्कोर के साथ टॉप किया है। इस जिले में, 16510 छात्र कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 9425 लड़के थे और 7085 लड़कियां थीं। जिले का पास स्कोर 91.53 फीसदी था।"

    नोएडा की मृगंक पावागी को मिले 500 में से 499 नंबर

    नोएडा की मृगंक पावागी को मिले 500 में से 499 नंबर

    नोएडा के विश्व भारती पब्लिक स्कूल (वीबीपीएस) की मृगंक पावागी को भी 500 में से 499 नंबर मिले हैं। वीबीपीएस के में प्रिंसिपल वीरा पांडे ने कहा, "सीबीएसई के 12वीं के नतीजों ने छात्रों को खुश किया है क्योंकि नए पैटर्न के साथ भी पास प्रतिशत बहुत अधिक रहा है।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+