सीबीआई चीफ का कार्यभार संभालने के साथ ही आलोक वर्मा ने किए पांच और ट्रांसफर

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीबीआई निदेशक का पदभार ग्रहण करते ही आलोक वर्मा दनादन फैसले ले रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सीबीआई सूत्रों के हवाले से बताया है कि जेडी अजय भटनागर, डीआईजी एमके सिन्हा, डीआईजी तरूण गौबा, जेडी मुरुगेशन और एडी एके शर्मा का ट्रांसफर कर दिया गया है।

CBI transferred Five officers Including JD Ajay Bhatnagar, DIG MK Sinha and JD Murugesan, Sources claim

बता दें कि बुधवार को सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहले ही दिन कई बड़े फैसले लिए हैं। जिसमें उन्होंने एम नागेश्वर राव के बतौर निदेशक रहते हुए वर्मा के कई नजदीकी अधिकारियों के तबादले के आदेश को वर्मा ने रद्द कर दिया है। हालांकि सेक्शन 4 और 5 के ट्रांसफर ऑर्डर को वापस नहीं लिया गया है। इसके बाद अब पांच अधिकारियों के तबादले की खबर है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि सीबीआई के भीतर विवाद के चलते केंद्र सरकार ने आलोक वर्मा को 23 अक्टूबर 2018 को छुट्टी पर भेज दिया था। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और फिर कोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को रद्द करते हुए आलोक वर्मा को फिर से बहाल करने का आदेश दिया। आलोक वर्मा की सीबीआई में वापसी के बाद यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ दायर एफआईआर की जांच में भी तेजी आ सकती है।

यह भी पढ़ें- अगस्ता वेस्टलैंड: मिशेल ने स्पेशल CBI कोर्ट में दी अर्जी, परिवार और वकीलों से बात करने की मांगी अनुमति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+