NEET मामले में ताबड़तोड़ एक्शन मोड में आई मोदी सरकार, अब CBI करेगी जांच

नीट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर जिस तरह से लगातार पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शन हो रहा है, उसके बाद केंद्र सरकार आज एक्शन मोड पर है। पहले सरकार ने नीट की परीक्षा कराने वाली संस्था एनटीए के चीफ को बर्खास्त किया।

इसके बाद तकरीबन 1500 छात्रों की 23 मई को फिर से होने वाली नीट परीक्षा को रद्द किया और अब सरकार ने इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। सीबीआई नीट परीक्षा में हुई सभी गड़बड़ियों की जांच करेगी।

modi

इस बाबत भारत सरकार की ओर से जानकारी दी गई है। जिसमे कहा गया है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 5 मई 2024 को नीट की परीक्षा का आयोजन किया था। इस परीक्षा में कुछ गड़बड़ियां सामने आई हैं, परीक्षा में पारदर्शिता के लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने फैसला लिया है कि इस पूरे मामले की जांच सीबीआई करेगी।

सीबीआई के पास पब्लिक एग्जामिनेश एक्ट 2024 के तहत कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। सरकार परीक्षा की पवित्रता को बरकरार रखने और छात्रों के हित के लिए प्रतिबद्ध है। जो भी व्यक्ति या संस्था इस गड़बड़ी में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौर करने वाली बात है कि एक तरफ जहां नीट-यूजी की परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आया तो दूसरी तरफ नीट पीजी की परीक्षा को भी टाल दिया गया है। नीट पीजी की परीक्षा आज होनी थी, लेकिन इसे आखिरी समय पर शनिवार रात तकरीबन 10 बजे टाल दिया गया। सरकार के इस फैसले से तमाम छात्र संगठन और डॉक्टरों के संगठनों ने नाराजगी जाहिर की है।

यहां तक कि आरएसएस की छात्र ईकाई एबीवीपी ने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि आखिर क्यों परीक्षा को टाला गया है और आगे इस तरह की घटना ना हो इसके लिए क्या कार्रवाई की गई है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+