आज एक बार फिर से सीबीआई के सामने पेश होंगे राजीव कुमार

नई दिल्ली। कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से आज एक बार फिर से सीबीआई पूछताछ करेगी। शनिवार को राजीव कुमार से सीबीआई ने तकरीबन सात घंटे तक पूछताछ की थी ,जिसके बाद उन्हें आज एक बार फिर से पेश होने को कहा गया है। आरोप है कि राजीव कुमार ने सारदा चिटफंड घोटाले में अहम दस्तावेज को नष्ट कर दिया है, जिसकी वजह से सीबीआई उनसे इस मामले में पूछताछ कर रही है। बता दें कि जब सीबीआई कोलकाता स्थित उनके आवास पर पूछताछ करने के लिए पहुंची थी तो बंगाल पुलिस ने सीबीआई अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया था।

शनिवार को विवेक दत्त के नेतृत्व वाली 12 सदस्यीय सीबीआई टीम में एसपी, एडिशनल एसपी, डीएसपी और अन्य अधिकारियों ने राजीव कुमार से पूछताछ की। राजीव कुमार से यह पूछताछ शिलॉग में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद की गई थी। सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान राजीव कुमार ने सीबीआई का सहयोग करने से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि राजीव कुमार मामले की पूछताछ में सीबीआई का सहयोग करेंग। इस मामले की अगली सुनवाई 19 फरवरी को होगी।

आज ना सिर्फ राजीव कुमार बल्कि पूर्व टीएमसी सांसद कुणाल घोष को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। सीबीआई का आरोप है कि शारदा चिटफंड केस में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक एसआईटी का गठन हुआ था, जिसका नेतृत्व राजीव कुमार ही कर रहे थे, लेकिन उन्होंने मामले को भ्रमित करते हुए कई सबूत ही मिटा दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+