पीएनबी स्कैम: 19 आरोपियों के खिलाफ CBI इस महीने फाइल करेगी चार्जशीट
नई दिल्ली। सीबीआई जल्द ही 13,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में गिरफ्तार 19 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर सकती है। जिसमें कथित रूप से अरबपति ज्वैलर्स नीरव मोदी और मेहुल चोकसी शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के 90 दिनों के भीतर एजेंसी को चार्जशीट दर्ज करनी है। सीबीआई की समय पर चार्जशीट दाखिल कर सकती है।

आपको बता दें कि एजेंसी ने इस मामले में पीएनबी के अफसरों और मोदी-मेहुल चोकसी के फर्मों के कई शीर्ष को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं इस मामले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी देश से फरार हो चुके है। हाल में आई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि नीरव मोदी न्यू याॉर्क में रह रहा है।












Click it and Unblock the Notifications