लोकपाल के अधीन काम करेगी सीबीआई: कपिल सिब्‍बल

CBI to come under Lokpal bill: Kapil Sibal
नई दिल्‍ली। अन्‍ना हजारे के अनशन और लोगों के बढ़ते दबाव का जवाब देते हुए आज केंद्र सरकार ने लोकपाल बिल राज्‍यसभा में पास करने के लिए सभी पार्टियों से समर्थन देने का अनुरोध किया है। खास बात यह है कि जांच एजेंसी सीबीआई लोकपाल के अंतर्गत आएगी। इसी मुद्दे पर पत्रकारों से बात करते हुए कानून मंत्री कपिल सिब्‍बल ने कहा कि भ्रष्‍टाचार को खत्‍म करने के लिए जो किया जाना चाहिए हम उसके सारे पहलूओं पर विचार कर रहे हैं और अब हमने इस बिल में प्रावधान किया है कि सीबीआई लोकपाल के अंतर्गत काम करेगी।

कांफ्रेंस में मौजूद राहुल गांधी ने कहा कि हम भ्रष्‍टाचार को खत्‍म करने के लिए एक ढ़ाचें के विकास पर काम कर रहे हैं। हम पहले आरटीआई लाये और अब लोकपाल बिल ला रहे हैं, साथ ही उन्‍होने यह भी कहा कि मेरा व्‍यक्तिगत मानना है कि इस बिल के बावजूद भ्रष्‍टाचार पूरी तरह से खत्‍म नहीं होगा। उन्‍होने कहा कि इस बिल पर सब की सहमति है, हमने इसे जल्‍दबाजी में तय नहीं किया है। उन्‍होने इस बिल को चार राज्‍यों में कांग्रेस को मिली हार से जोड़ने से इनकार कर दिया है।

राहुल ने इस बात से इनकार किया कि दिल्‍ली में हार के बाद आम आदमी पार्टी से बदला लेने के लिए यह बिल पास किया गया है। बिल की जानकारी आम जनता को देते हुए अन्‍ना हजारे ने बताया कि इस बिल के दायरे में प्रधानमंत्री और सीवीसी भीआएंगे, हालांकि लोकपाल का चयन पहले की तरह ही होगा। लोकपाल को राष्‍ट्रपति हटा सकता है। लोकपाल के काम में सरकार की दखलंदाजी नहीं होगी और किसी भी मामले का निपटारा एक साल के अंदर ही होगा। लोकपाल का चयन आठ लोगों की टीम करेगी, जिसके पैनल में चार रिटायर्ड जज होंगे। अन्‍ना का कहना है कि जिस तरह से केंद्र में लोकपाल की जरूरत है वैसे ही राज्‍यों में एक लोकायुक्‍त भी नियुक्‍त किये जाने चाहिए।

कुल मिलाकर अन्‍ना सरकार के लोकपाल बिल से संतुष्‍ट दिखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+