WB: कोयला स्कैम में पत्नी को मिला CBI का नोटिस, बोले अभिषेक बनर्जी-'हम झुकने वाले नहीं'
CBI team reaches cm Mamata Banerjee's nephew Abhishek Banerjee's residence, his Wife Summoned: कोलकाता। सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पर आज सीबीआई की टीम पहुंची और उसने कोयला घोटाले मामले में अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी को समन जारी किया है। अभिषेक की पत्नी को सीबीआई टीम ने आज ही पूछताछ में शामिल होने का नोटिस दिया है तो वहीं अभिषेक बनर्जी को भी कोयला तस्करी से जुड़े एक मामले में CBI द्वारा जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है।
Recommended Video

इसके बाद अभिषेक बनर्जी ने ट्वीट किया कि 'आज दो बजे, सीबीआई ने मेरी पत्नी के नाम पर नोटिस भेजा, हमें कानून पर पूरा भरोसा है, हालांकि अगर किसी को ऐसा लगता है कि इस तरह के चाल चलकर मुझे धमकाया जा सकता है तो वो गलती कर रहे हैं, हमलोग वो नहीं हैं जिसे दबाया जा सके।'
पश्चिम बंगाल के कई लोकेशन पर छापेमारी
मालूम हो कि CBI की टीम ने कोयला तस्करी मामले में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल के कई लोकेशन पर छापेमारी की थी, इसी दौरान इस मामले में अभिषेक बनर्जी की पत्नी की भूमिका पर सवाल उठे हैं, इसी बारे में सीबीआई ने रुजिरा बनर्जी को नोटिस जारी किया है।
13 स्थानों पर चला तलाशी अभियान
गौरतलब है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कोयला चोरी मामले में पश्चिम बंगाल के लगभग 13 स्थानों पर शुक्रवार को तलाशी अभियान चलाया था। तलाशी अभियान के तहत रैकेट के सरगना अनूप मांझी के सहयोगी जॉयदेब मंडल की कंपनी अमिया स्टील प्राइवेट लिमिटेड के कोलकाता और बांकुरा स्थित परिसरों में भी तलाशी ली गई थी। सीबीआई ने पिछले साल नवंबर में मांझी उर्फ लाला, ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के महाप्रबंधक अमित कुमार धर और जयेश चंद्र राय के अलावा ईसीएल के सुरक्षा प्रमुख तन्मय दास, क्षेत्र सुरक्षा निरीक्षक, कुनुस्तोरिया धनंजय राय और और एसएसआई और सुरक्षा प्रभारी देबाशीष मुखर्जी के खिलाफ इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की थी।
-
Bengal Chunav 2026 BJP Candidates Third List: बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, 19 उम्मीदवारों में कौन-कौन? -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications