दिल्ली-एनसीआर सहित 5 प्राइवेट कंपनियों के 10 ठिकानों पर CBI की रेड
नई दिल्ली। CBI की टीमें गुरुवार सुबह से ही दिल्ली, जयपुर, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पांच निजी कंपनियों के ठिकानों सहित 10 स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। सीबीआई की टीमें सुबह से ही इन कंपनियों और अन्य व्यक्तियों के घरों और दफ्तरों तलाशी ले रही हैं और जांच अब भी जारी है। सीबीआई ने गुरुवार को बताया कि एक शिकायत के आधार पर दिल्ली, जयपुर, नोएडा और गुरुग्राम की 5 निजी कंपनियों और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन कंपनियों ने पीड़ितों के कंप्यूटरों में फर्जी संदेशों के जरिये PUPs (संभावित रूप से अवांछित कार्यक्रम) भेजे थे।













Click it and Unblock the Notifications