144 करोड़ के कथित अल्पसंख्यक छात्रवृति घोटाला केस में CBI ने दर्ज की FIR, 830 फर्जी संस्थान उठा रहे थे लाभ
Minority Scholarship Scam: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को 144 करोड़ के कथित अल्पसंख्यक छात्रवृति घोटाला केस में एफआईआर दर्ज की है। सीबीआई की रिपोर्ट के अनुसार इसमें 830 फर्जी संस्थान इस योजना के अंतर्गत लाभ उठा रहे थे।

सीबीआई अधिकारी द्वारा दी गई सूचना के अनुसार 2017 से 2022 के दौरान अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय को लगभग 144 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के वितरण के अज्ञात अधिकारियों और नोडल अधिकारियों के खिलाफ 44.33 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के मामले का खुलासा किया था। जिसके बाद इस मामले की जांच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सीबीआई को जांच सौंपी थी।
अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने बैंकों, संस्थानों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धारा के अंतर्गत केस दर्ज करवाया है। जिसमें आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी भ्रष्टाचारण निवारएण अधिनियम के प्रावाधनों के तहत केस दर्ज किया गया है।
मंत्रालय ने अपनी शिकायत में कहा था कि छात्रवृति योजनाओं के छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत धन के गबन संबंधी रिपोर्ट मिलने पर मंत्रालय ने छात्रवृत्ति योजनाओं के तीसरे पक्ष के मूल्यांकन के लिए नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) को नियुक्त किया है। इसके अलावा, मंत्रालय ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से भी मूल्यांकन किया है। मंत्रालय की ये शिकायत अब सीबीआई की एफआईआर का हिस्सा बन गया है।












Click it and Unblock the Notifications