HAL के 7 अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप, CBI ने दर्ज किया मामला
नई दिल्ली। सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोप में बुधवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के 7 अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीआई के मुताबिक उन अधिकारियों पर कंपनी के फंड का गलत इस्तेमाल और जालसाजी का आरोप है। बता दें कि एचएएल देश की एक मात्र पीएसयू है जो विमान निर्माण का काम करती है। कंपनी हाल ही में राफेल डील को लेकर सुर्खियों में आई थी। जब फ्रांस की कंपनी के साथ हो रहे उसके सौदे को रिलायंस एविएशन को दे दिया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBI ने भ्रष्टाचार के आरोप में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के 7 अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस सभी अधिकारियों पर आरोप है कि, इन्होंने जनवरी 2018 से अगस्त 2018 के बीच कई ठेकेदारों को जालसाजी और अवैध तरीके से पांच करोड़ रुपए का भुगतान किया है। सीबीआई ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जांच एजेंसी अब इस मामले की पड़ताल कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications