आर्यन खान केस से चर्चा में आए समीर वानखेड़े पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज, CBI ने की घर में छापेमारी

ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जेल की हवा खिलाने वाले अधिकारी समीर वानखेड़े पर सीबीआई ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। साथ ही उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की है।

sameer wankhede

बॉलीवुड किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान केस को लेकर चर्चाओं में आए आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सीबीआई ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर उनके घर में छापेमारी की है।

उस वक्त एनसीबी चीफ रहे समीर वानखेड़े ने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे के खिलाफ ड्रग्स मामले की जांच की थी। हालांकि, अदालत ने आर्यन को जमानत दे दी थी और ड्रग्स केस को खत्म कर दिया था।

सीबीआई ने समीर वानखेड़े के मुंबई, दिल्ली रांची और कानपुर सहित 29 जगहों पर छापेमारी की है।

सीबीआई ने बताया कि एनसीबी को अक्टूबर 2021 में मुंबई क्षेत्र में एक निजी क्रूज शिप पर नारकोटिक्स पदार्थों के सेवन की जानकारी प्राप्त हुई थी। वहीं, समीर वानखेड़े और अन्य लोगों ने षडयंत्र रचकर उनसे रुपये की उगाही की थी। कथित अभियुक्तों के परिवार के सदस्यों से नारकोटिक्स पदार्थ रखने के अपराध के आरोप की धमकी देकर 25 करोड़ (लगभग) की डिमांड की थी और 50 लाख रुपये उगाही के तौर पर लिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+