यूको बैंक में 621 करोड़ का घोटाला, सीबीआई ने बैंक के पूर्व CMD पर दर्ज किया मामला
नई दिल्ली। सीबीआई ने यूको बैंक के शिकायत पर बैंक के पूर्व सीएमडी अरुण कौल, इरा इंजीनियर इंफ्रा इंडिया लिमिडेट के सीएमडी हेम सिंह भराना और चार्टड अकाउंट पंकज जैन और वंदना शारदा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा बैंक ने पवन बंसल के खिलाफ भी केस दर्ज करवाया है।

इन सभी के उपर बैंक ने 621 करोड़ के धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। सीबीआई ने आज इस मामले में कार्रवाई करते हुए 10 जगहों पर छापे मारी की है।सीबीआई ने केस दर्ज करने के बाद शनिवार को दिल्ली, मुंबई और एक्स सीएमडी कौल के आवास पर छापेमारी की। इसके अलावा सीबीआई ने सीए और कई प्राइवेट कंपनियों के ऑफिसों पर भी छापेमारी की।
इस मामले में आोरोपी कौल 2010 से 2015 के बीच यको बैंक के सीएमडी थे। इसके बाद सरकार ने उनके कार्यकाल को बढ़ाने से इंकार कर दिया था।
सीबीआई के प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने बताया कि, कौल, ईईआईएल के सीएमडी हेम सिंह भराना, दो सीए पंकज जैन और वंदना शारदा और एलटियस के पवन बंसल के अलावा कई प्राइवेट और सरकारी कर्मचारी के उपर एजेंसी ने केस दर्ज किया है।
एक अलग मामले में, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शिकायत पर, सीबीआई ने एसएसके ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ 187.2 9 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications