पीएम मोदी के नाम पर फर्जिवाड़ा करने वाले पर CBI ने दर्ज की FIR
सीबीआई ने पीएम मोदी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, पीएम के नाम पर इकट्ठा करता था चंदा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर लोगों के साथ ठगी करने वाले सख्श के खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज का है। व्यक्ति पर आरोप है कि उसने पीएम मोदी के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। सीबीआई ने यह मामला नरेंद्र मोदी विचार मंच के अध्यक्ष जेपी सिंह के खिलाफ दर्ज किया है। जेपी सिंह के अलावा कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों के खिलाफ जो एफआईआर दर्ज कराई गई है उससे यह बात निकलकर सामने आई है कि जेपी सिंह और उसके अन्य सहयोगी लोगों के साथ धोखाधड़ी करते थे और चंदा इकट्ठा करते थे। ये लोग पीएम मोदी के नाम का गलत इस्तेमाल करके लोगों से चंदा इकट्ठा कर रहे थे। इसके अलावा जेपी सिंह जिस वेबसाइट को चलाता है उसपर पीएम मोदी की फोटो लगाई गई है। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 120 बी और 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें- एक DM और एक डॉक्टर की खुदकुशी, हमें कुछ सोचने पर मजूबर करती है
Recommended Video

इससे पहले सीबीआई ने 18 जुलाई को एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जोकि झारखंड के बोकारो जिले का रहने वाला था, उसके खिलाफ यह मामला पीएम मोदी के फर्जी हस्ताक्षर के तहत दर्ज किया गया था। व्यक्ति पर आरोप है कि उसने जानबूझकर एक पीएम मोदी के फर्जी हस्ताक्षर वाला एक पत्र जारी किया जिससे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शास्त्रीय संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया जा सके। जांच एजेंसियों ने आरोपी के पास से कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए जिसमें पीएम के हस्ताक्षर किए गए हैं।.












Click it and Unblock the Notifications