NDTV के मालिक प्रणव रॉय के घर सीबीआई की रेड, दर्ज हुआ मुकदमा

प्रणब रॉय और उनकी पत्नी समेत अन्य लोगों पर बैंको के साथ धांधली का आरोप है। सीबीआई ने इस मामले में प्रणब रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय पर एफआईआर भी दर्ज किया है।

नई दिल्ली। सीबीआई में एनडीटीवी के फाउंडर और एग्जक्यूटिव को -चेयरपर्सन प्रणव रॉय के घर पर छापा मारा है। प्रणव रॉय और उनकी पत्नी समेत अन्य लोगों पर बैंको के साथ धांधली का आरोप है। सीबीआई ने इस मामले में प्रणव रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय पर एफआईआर भी दर्ज किया है।

NDTV के प्रमोटर प्रणब रॉय के घर सीबीआई का छापा

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की टीम ने सोमवार सुबह एनडीटीवी न्यूज चैनल के प्रमोटर प्रणव रॉय के ग्रेटर कैलाश-1 स्थित घर पर छापा मारा। प्रणव रॉय पर फंड डायवर्जन और बैंक से फ्रॉड का आरोप अन्य लोगों ने कथित तौर पर बैंकों से धांधली की है।

न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक दिल्ली और देहरादून की 4 जगहों पर छापेमारी की है। खबर है कि प्रणव, राधिका रॉय, प्राइवेट कंपनी और अन्य लोगों नेकथित तौर पर बैंकों से धांधली की है। देहरादून में प्रणब रॉय के घर के केयर टेकर्स ने बताया कि सीबीआई से 5-6 लोग आए थे और उनलोगों ने यहां पर कुछ खोजबीन की।

प्रणव रॉय के ठिकानों पर छापेमारी के बाद एनडीटीवी की तरफ से प्रतिक्रिया आई है

'आज सुबह एनडीटीवी और उनके प्रमोटरों को परेशान करने की मंशा से उन्हीं पुराने और झूठे आरोपों को लेकर सीबीआई ने छापा मारा। एनडीटीवी और इसके प्रमोटर ऐसे छापो से डरने वाले नहीं है बल्कि हम इसके खिलाफ लड़ेगे।हमारी तरफ से उन लोगों के लिए एक संदेश है जो भारत की संस्थाओं को बर्बाद करना चाहते हैं। हम अपने देश को ऐसी शक्तियों से बचाने के लिए लड़ते रहेंगे'।

वहीं प्रणव रॉय के घर पर पड़े छापों के बाद बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 'कानून का डर जरूरी है। यह सभी पर लागू होना चाहिए, चाहे वो शख्सियत बड़ा हो या छोटा'।

कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नाडिंस ने प्रणव रॉय के ठिकानों पर छापे के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने कहा कि ' आप जानते है क्या चल रहा है देश में, आप (मीडिया) को फैसला करना है कि क्या करना है'।

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने फेमा प्रावधानों का उल्लंघन करने को लेकर एनडीटीवी के खिलाफ 2,030 करोड़ रुपए का नोटिस जारी किया था। ईडी का ये नोटिस प्रणव रॉय, राधिका रॉय और सीनियर एग्जीक्यूटिव केवीएल नारायण राव के खिलाफ जारी किया गया था। प्रणव रॉय पर फंड डायवर्जन और बैंक से फ्रॉड का आरोप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+