CBI के छापे पर बोले लालू यादव- अदालत से वापस आकर दूंगा बयान

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की ओर से 12 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बयान दिया। फिलहाल चारा घोटाले से जुड़ी सुनवाई के लिए विशेष अदालत में उपस्थित होने के लिए लालू झारखंड स्थित रांची पहुंचे हैं।

CBI के छापे पर बोले लालू यादव- अदालत वापस आकर दूंगा बयान

यहां उन्होंने छापेमारी पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि वो अभी अदालत की कार्रवाई के बाद इस पर बयान देंगे। वहीं इस कार्रवाई पर अलग-अलग राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। राजद प्रवक्ता मनोज झा ने इसे लोकतंत्र का सबसे काला दिन बताया है। झा ने छापेमारी के सवाल पर कहा 'यह लोकतंत्र का सबसे काला दिन है। फिर भी हम कानूनी और राजनीतिक रूप से लड़ेंगे। हम इससे झुकेंगे नहीं।'

कानून कर रहा है अपना काम

राज्य के नवादा से सांसद और केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री गिरीराज सिंह ने इस पूरे मामले पर कहा कि 'कानून अपना काम कर रहा है। अब नीतीश जी चुप्पी साध कर नहीं रह सकते। उन्हें बोलना होगा और अपना रुख स्पष्ट करना होगा।' केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री वैंकेया नायडू ने पूरे मामले पर कहा कि 'कानून अपना काम कर रहा है। इसमें सरकार या पार्टी की कोई भूमिका नहीं है।'

CBI के छापे पर बोले लालू यादव- अदालत वापस आकर दूंगा बयान

भारतीय जनता पार्टी की बिहार इकाई के नेता और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 'नीतीश कुमार को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री के पद से हटाना चाहिए।' इस मसले पर राजद की बिहार इकाई के मुखिया डॉ. आरसी पूर्वे ने कहा कि 'यह बदला लेने की साजिश और राजनीति है बिहार में गठबंधन मजबूत है और हम एकजुट हैं।'

ये है मामला

बता दें कि CBI ने शुक्रवार सुबह लालू के 12 ठिकानों पर छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार साल 2006 मे संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की सरकार में रेल मंत्री रहे लालू पर होटल आवंटन में गड़बड़ी का मामला सामने आया है।

CBI ने लालू यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, सरला गुप्ता (आरजेडी नेता पीसी गुप्ता की पत्नी) के खिलाफ मामला दर्ज किया। CBI ने IRCTC के एमडी रहे पीके गोयल और सुजाता समूह के विज कोचर, मेसर्स लारा प्रोजेक्ट्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+