अवैध रेत खनन मामले में IAS चंद्रकला के आवास पर CBI का छापा
नई दिल्ली। सीबीआई की टीम ने अवैध रेत खनन मामले में यूपी कैडर की चर्चित आईएएस अफसर के आवास पर छापेमारी की है। सीबीआई की टीम ने आईएएस बी चंद्रकला के लखनऊ स्थित आवास पर छापेमारी की है। हमीरपुर के अवैध खनन मामले में सीबीआई बी चंद्रकला का घर खंगाल रही है। लखनऊ के योजना भवन के पास सफाई सफायर होम एंड विला के आवास संख्या 101 पर सीबीआई की टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि महिला आईएएस अफसर अपने आवास पर नहीं थी। सीबीआई की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। आईएएस बी चंद्रकला सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय रही हैं।

अवैध बालू खनन मामले में सीबीआई का छापा
उत्तर प्रदेश के अवैध बालू खनन मामले में सीबीआई की टीम ने दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, हमीरपुर और जालौन में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। महिला आईएएस पर आरोप लगा था कि उन्होंने हमीरपुर में 50 मौरंग खनन के पट्टे मनमाने ढंग से दिए थे। हालांकि, उस वक्त ई-टेंडर के जरिए मौरंग के पट्टों को स्वीकृत करने का प्रावधान था। उनपर आरोप था कि नियमों की अनदेखी करते हुए उन्होंने ये पट्टे दिए थे।
आईएएस बी.चन्द्रकला के आवास पर छापा
हाईकोर्ट ने तत्कालीन अखिलेश सरकार के कार्यकाल में मौरंग खनन की जांच के आदेश दिये थे। इसी सरकार में आईएएस बी.चन्द्रकला की पोस्टिंग हमीरपुर जिले में जिलाधिकारी के पद पर की गई थी। यूपी की चर्चित आईएएस चंद्रकला सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहीं है। उनकी अच्छी-खासी फैन-फॉलोविंग भी है।

हमीरपुर में 60 मौरंग खनन के पट्टे का मामला
साल 2015 में अवैध रूप से जारी मौरंग खनन को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसके बाद हाईकोर्ट ने 16 अक्टूबर 2015 को हमीरपुर में जारी किए गए सभी 60 मौरंग खनन के पट्टे अवैध घोषित करते हुए रद्द कर दिए थे। हमीरपुर में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के अलावा बांदा, बुलंदशहर और जालौन में भी अवैध खनन का मामला सामने आया था।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications