पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम के घर समेत 16 ठिकानों पर CBI के छापे
कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
नई दिल्ली। यूपीए सरकार में वित्त मंत्री रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता पी. चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम के चेन्नई स्थित घर पर सीबीआई की टीम ने छापा मारा है। जानकारी के मुताबिक सीबीआई की टीम ने सुबह 7 बजे चिंदबरम के 16 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। हालांकि सीबीआई ने अभी आधिकारिक तौर पर छापेमारी के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

सूत्रों के मुताबिक यूपीए सरकार के समय एक मीडिया समूह को विदेशी निवेश के मामले में अनुमित दिलाने के केस में यह छापेमारी की गई है। सीबीआई ने इस मामले में सोमवार को एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में चिदंबरम के बेटे कार्ति पर आरोप है कि उन्होंने अनुमति दिलाने के एवज में रिश्वत ली थी।
सीबीआई की टीम चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति से जुड़े 16 ठिकानों की तलाशी ले रही है। यह छापेमारी मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम और चेन्नई में स्थित कार्ति चिदंबरम के घर पर की गई है। वहीं कांग्रेस नेता केआर रामासामी ने छापेमारी की कार्रवाई पर कहा कि चिदंबरम ने कुछ भी गलत नहीं किया है। यह छापेमारी राजनीतिक साजिश के तहत की जा रही है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications