वीवीआईपी हेलीकाप्टर मामले में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल से सीबीआई ने पूछे सवाल

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि सौदे के मामले में 80 वर्षीय नारायणन को अपना बयान दर्ज कराने के लिये सीबीआई के अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया था। नारायणन उस समूह में शामिल थे जिसने हेलीकाप्टर खरीदने से पहले निविदा प्रक्रियाओं को देखा था।
पश्चिम बंगाल का गवर्नर बनने से पहले नारायणन सुरक्षा सलाहकर थे। सूत्रों के अनुसार नारायणन ने गोवा के राज्यपाल बी वी वांचू के साथ 2005 में हुई उस बैठक में शरीक हुए थे जिसमें हेलीकाप्टर की तकनीकी विशेषताओं में प्रमुख बदलाव की अनुमति दी गयी। इसी कारण गवाह के रूप में नारायणन का बयान रिकार्ड करने की जरूरत महसूस की गयी।
सीबीआई ने सौदे में 360 करोड़ रपये के रिश्वत मामले की जांच के संदर्भ में उनके बयान रिकार्ड करने की अनुमति मांगी थी। पिछले साल दिसंबर में संप्रग सरकार ने सौदे को रद्द कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications